{"_id":"65effb48f0ea387fc503cb89","slug":"chief-policemen-and-entrepreneurs-honored-in-village-festival-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-118532-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गांव महोत्सव में सम्मानित किए प्रधान, पुलिसकर्मी और उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गांव महोत्सव में सम्मानित किए प्रधान, पुलिसकर्मी और उद्यमी
Tue, 12 Mar 2024 12:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
- टाउन हॉल पर चल रहे गांव महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन
- अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टाल पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी ली
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला गांव महोत्सव के आखिरी दिन प्रधान, पुलिसकर्मी, उद्यमी और डॉक्टरों काे सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टाल पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी ली। समाज सेवा में प्रधानों के सहयोग की सराहना की गई।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और कृभको के विशेष सहयोग से शहर के टाउन हॉल में गांव महोत्सव के अंतिम दिन पहले सत्र में मुख्य अतिथि शहर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और भोकरहेड़ी की चेयरपर्सन सरला देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने विभिन्न गांवों से आए प्रधानों को सम्मानित किया। उप कृषि निदेशक संतोष यादव और बीएसए शुभम शुक्ला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, हरेंद्र शर्मा, ठाकुर कुशलवीर सिंह, चांदवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि एसएसपी अभिषेक सिंह ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद के साथ जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उधर, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
महोत्सव के स्टाल में रही किसानों की भीड़
विभिन्न कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टाल पर आमजन, किसानों और जनप्रतिनिधियों ने उपयोगी जानकारी हासिल की। सौर ऊर्जा के अलावा कीटनाशक, ट्रैक्टर के स्टाल पर भीड़ रही। मेडिकल कॉलेज की ओर से लगाए गए स्टॉल पर स्वास्थ्यकर्मियों ने हेल्थ चेकअप किया।
इनका रहा सहयोग
तीन दिन के गांव महोत्सव में मुख्य सहयोगी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, पावर्ड बाई डाबर कूल किंग आयुर्वेदिक ठंडा तेल के अलावा महेंद्रा कंपनी की एटू जेड ऑटो व्हील्स, एटू जेड बजाज, एबी सौलर सॉल्यूशंस, सन्मति हुंडई, सनवेग यामाहा, राज ट्रैक्टर्स, त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, प्रीमियम पब्लिसिंग हाउस, स्वास्थ्य विभाग, राजकीय आईटीआई, श्री राधा वल्लभ राजधानी टीवीएस, धामपुर बायो आर्गेनिक लिमिटेड मंसूरपुर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुजफ्फरनगर डिस्टि्रक्ट कॉपरेटिव बैंक, फॉच्यूर्न बायो फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, टाटा टिस्कॉन, टाटा डयूरासाइन, साइकिल अगरबत्ती, रॉयल इनफील्ड हरिवंश ऑटो एजेंसी, विहान ऑर्थर विशेष सहयोगी है।
बुकिंग पर लिया ऑफर और टेस्ट ड्राइव
दुपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के मुख्य सहयोग से अमर उजाला गांव महोत्सव में कंपनी विशेष ऑफर के तहत नई एचएफ डीलक्स की बुकिंग करने पर 31 मार्च तक कुल 3100 रुपये की छूट रहेगी। नई सुपर स्प्लेंडर एक्स टेक की बुकिंग पर 11 मार्च तक कुल 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। लोगों ने दोनों वाहनों के बारे में जानकारी प्राप्त की और टेस्ट ड्राइव का अनुभव भी प्राप्त किया।
आखिरी दिन लकी ड्राॅ के यह बने विजेता
तीन दिनी महोत्सव में लोगों के लिए हर घंटे लकी ड्राॅ निकाला गया। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पर्ची निकलवाई। पुलिस लाइन से आए राधेश्याम ने पहला ड्राॅ जीता। दूसरा ड्राॅ भैंसी के अनूप अहलावत और तीसरे में शहर के सोहन ने बाजी मारी। विजेताओं को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। तीन दिन के महोत्सव में बच्चों के लिए विशेष झूलों का प्रबंध रहा। बच्चों से यहां झूलने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया। दिनभर बच्चों ने खूब मस्ती की।
अमर उजाला जुनून खेल का ने कराए सांस्कृतिक कार्यक्रम
फोटो समेत
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला जुनून खेल का की ओर से आखिरी दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के बच्चों को बीएसए शुभम शुक्ला की ओर से सम्मानित किया गया। टाउन हाॅल के मैदान पर बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने पहले, दूसरे और तीसरे दिन एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जानसठ, बुढ़ाना, पुरकाजी और मोरना की छात्राओं ने कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के रंग बिखेर दिए। स्कूलों की 55 छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएसए शुभम शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी और बाल कल्याण समिति के डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों को सम्मानित किया।
इन ग्राम प्रधानों को मिला सम्मान
अमर उजाला गांव महोत्सव में सिसौना की प्रधान सरोज ललित, मनोज त्यागी, मनीष चौधरी, विवेक राठी, धीरज त्यागी, नवीन त्यागी, अरूण त्यागी, मोनू पंवार, प्रदीप गुर्जर, सुनील गुर्जर, सोमपाल सिंह, अनिल गौतम, सचिन गुर्जर, रविंदर चौधरी, तरुण धीमान, राजकुमार, अंजुम अली, नरेंद्र सैनी, हाजी वसीम अहमद, अमित अहलावत, चंगेज खान, विपिन कुमार, राकेश कुमार, रविदत्त, मुरसलीन, ओमवीर सिंह, जनेश्वर, चमन सिंह, अनुज त्यागी, अशोक, मोहित, तैयब, जोनू त्यागी, शौकत, मौलाना सालिम, शाहनवाज, राजकुमार, संजय चौहान, नाहर सिंह, नरेंद्र सिंह, रेशेंद्र, सचिन कुमार, संजय कुमार, बबलू राठी, ऋषिपाल राठी, निश्चय और गिरीश को सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी अभिषेक सिंह, विशिष्ट अतिथि एसपी देहात आदित्य बंसल व एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद ने शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह, नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा, मंसूरपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, बुढाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र, जनक सिंह चौहान, मीरापुर थाने में तैनात अजीत शर्मा, ककरौली थाना प्रभारी सुनील कसाना, सर्विलांस सेल प्रभारी राजीव कुमार, एसओजी प्रभारी सुभाष अत्री को उनकी टीम सहित सम्मानित किया। इसके अलावा एसएसपी की पेशी कला में तैनात दीवान अरुण के अलावा छपार, भोपा पुलिस को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सीओ सिटी एसपी उपाध्याय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
असली हीरो का किया गया सम्मान
गांव महोत्सव में हीरो कंपनी के मैकेनिक विजय शर्मा, हर्ष कुमार, दीपक सैनी, हिमांशु, आशीष और विपिन कुमार को एसएसपी अभिषेक सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान उनसे वाहनों के विषय में जानकारी भी ली गई।
इन डॉक्टरों को किया सम्मानित
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रोहताश कंवर यादव, डॉ. निलंक सिरोहा, भारत कुमार राजपूत, सौरभ शर्मा और केशव सिंह को सम्मानित किया।