फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chhapar-Rohana toll plaza made free

छपार-रोहाना टोल प्लाजा कराए फ्री

Thu, 03 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chhapar-Rohana toll plaza made free
छपार-रोहाना टोल प्लाजा कराए फ्री
विज्ञापन

छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर छपार और सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर गत एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर दोनों टोल फ्री करा दिए। कार्यकर्ताओं ने जनपद में विभिन्न किसान समस्याओं का हवाला देते हुए टोल फ्री कराए जाने की बात कही। अफसरों के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद टोल प्लाजा बहाल किए गए।
कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के तहत गत 26 मई से भाकियू कार्यकर्ता छपार और रोहाना टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोनों टोल प्लाजा फ्री कराते हुए वाहनों को बिना टोल दिए निकालना शुरू कर दिया। सूचना पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी, सीओ सिटी कुलदीप सिंह और एसडीएम सदर दीपक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अफसरों से वार्ता में भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड पर डेढ़ सौ प्रतिशत ब्याज लगाया जा रहा है। किसान चीनी मिलों में गन्ने डाल रहा है, लेकिन उसे एक बार में केवल एक या दो पर्चियों का भुगतान किया जा रहा है। कोर्ट के 14 दिन में भुगतान न होने पर चीनी मिलों को बकाया भुगतान पर ब्याज देने के आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। पहले किसान बैरल भरकर डीजल लेता था, अब डीजल बेहद महंगा होने से केवल केन में लेना पड़ रहा है। यदि आगे भी भाजपा सरकार रही तो डीजल किसानों को बोतल में लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता के बाद अफसरों ने उन्हें उनकी बात आलाकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, इसके बाद शाम करीब चार बजे दोनों टोल बहाल किए गए। छपार टोल प्लाजा पर ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, ललित त्यागी, रामपाल, ईशाक अहमद, जितेंद्र, पप्पू, बबलू, मेजर सिंह, संदीप सिंह और गुरलाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू के तहसील सदर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में कुशलवीर, बबलू त्यागी, अमित त्यागी, मनोज कुमार, ब्रजपाल, मदनवीर, दानिश, सुधीर सिंह और बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed