फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chemistry question paper was easy, examinees looked happy

Muzaffarnagar News: आसान रहा रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र, परीक्षार्थी दिखे खुश

Tue, 28 Feb 2023 05:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Chemistry question paper was easy, examinees looked happy
सीबीएसई : मंगलवार को 22 केंद्रों पर हुई रसायन विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/खतौली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट कक्षा की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र को देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। कहना है कि परीक्षा काफी आसान रही।
मंगलवार को रसायन विज्ञान की परीक्षा सभी 22 केंद्रों पर हुई। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की जिला कोऑर्डिनेटर और एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी के बीच कराई गई । सुबह साढ़े दस बजे से शुरु हुई परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे खत्म हुई। वहीं, परीक्षा देकर लौटे छात्र ध्रुव सिंघल, अभिनव वर्मा और छात्रा मानषी ने कहा कि उनकी रसायन विज्ञान की परीक्षा आसान रही। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम में से ही आए। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का पेपर अच्छा गया है। मेपल्स एकेडमी की प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा का कहना है कि बच्चों को नियमानुसार, समय सारणी के साथ परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। कम भोजन करें, जिससे की आल्सय से दूर रहे। परीक्षा में निश्चित सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


आसान था हमारा पेपर
मीरापुर निवासी निपुण का कहना है कि रसायन विज्ञान का पेपर इतना आसान होगा, कभी सोचा भी नही था। इस विषय में सभी परीक्षार्थियों के अच्छ अंक आने तय है।

अच्छा प्रश्नपत्र देखी हुई खुशी भैसी निवासी देवराज का कहना है कि प्रश्न पत्र आसान था। मगर, कुछ प्रश्न ऐसे भी थे, जिन्हें हल करने के लिए काफी समय गंवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलेबस से तैयारी से हुई आसानी बड़सू निवासी सुरभि ने बताया कि रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र सरल था। पिछले दस वर्षो के मॉडल पेपर जिस परीक्षार्थी ने अच्छे से तैयार किए थे, उनके लिए परीक्षा काफी आसान रही।


प्रश्नपत्र से हुई खुशी
खतौली निवासी समीरा का कहना था कि रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र को लेकर चिंता थी कि किस प्रकार के प्रश्न आएंगे। प्रश्नों के उत्तर किसी प्रकार लिखेगें। मगर, प्रश्न पत्र सरल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed