फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Checking will be done at the counting place itself

मतगणना स्थल पर ही होगी जांच

Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Checking will be done at the counting place itself
मतगणना स्थल पर ही होगी जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अब मतगणना स्थल पर ही कोविड की जांच की जाएगी। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीमीटर से जांच की जाएगी। दोनों सही पाए जाने पर ही संबंधित व्यक्ति को मतगणना केंद्र के अंदर जाने दिया जाएगा, जिसका तापमान अधिक और ऑक्सीजन कम मिलेगी, उसे बाहर ही रोक दिया जाएगा। प्रशासन ने अब कोविड जांच में आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता को वापस ले लिया है, क्योंकि जांच रिपोर्ट आने में आठ दिन तक लग रहे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाले मतगणना को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है। जनपद के सभी नौ ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। इसके लिए प्रत्याशियों और उनके मतगणना एजेंट बनाए जा रहे हैं। सदर ब्लाक की मतगणना कूकड़ा नवीन मंडी स्थल पर की जाएगी। यहां पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि दो मई को होने वाली मतगणना में शामिल होने वालों की जांच मतगणना केंद्र के बाहर की जाएगी। स्वस्थ को ही अंदर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

राहत मिलने पर प्रत्याशियों के चेहरे खिले
खतौली। मतगणना स्थल पर आटीपीसीआर की रिपोर्ट अनिवार्य नहीं होने की जानकारी पाकर प्रत्याशियों के चेहरों पर चमक दिखाई दी। मतगणना में कम समय बाकी था और अस्पतालों में अधिक संख्या लोगों की होने के कारण जांच नहीं हो पा रही थी, इसलिए प्रत्याशियों को यह डर सताने लगा था, कि यदि जांच नहीं हो पाई तो टेबिलों पर उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। आरओ अजय भास्कर ने बताया कि मतगणना स्थल पर जो भी व्यक्ति प्रवेश करेगा उसका मौके पर ही पल्सऑक्सी मीटर से टेस्ट, थर्मामीटर से टेस्ट कराने के बाद स्वस्थ पाए जाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed