{"_id":"5f47f99f8ebc3e412109d725","slug":"checking-of-nomination-papers-for-the-post-of-branch-representative-khatauli-news-mrt4983391159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच शुरु
विज्ञापन
शाखा प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन पत्रों की हुई जांच
खतौली। नामांकन पत्रों की जांच सूची चस्पा होने से कुछ मिनट पहले चुनाव लड़ने वाले एक भाजपा समर्थित प्रत्याशी द्वारा दो आपत्ति दर्ज कराई गई। एसडीएम की जांच पड़ताल के बाद सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए। जांच टीम ने सूची चस्पा कर दी। शुक्रवार को नामांकन वापसी के साथ-साथ चनुाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
कस्बे में स्थित भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि पद की एक सीट के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान परिसर में पुलिस बल मौजूद रहा। चुनाव अधिकारी अरविंद शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन लाल ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद जांच पड़ताल की गई। दो आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी, जिनके अनुसार जांच पड़ताल की गई। जांच के बाद सूची चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। एक सितंबर को संभव हुआ तो चुनाव कराकर उसी दिन मतगणना होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में कुल 592 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बुधवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद सैनी, श्याम पाल ताजपुर, अजय कुमार ककराला तथा विजय कुमार ककराला ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।