फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Checking of farmers at Chapar toll plaza

छपार टोल प्लाजा पर हो रही किसानों की चैकिंग

Sun, 31 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Checking of farmers at Chapar toll plaza
छपार टोल प्लाजा पर हो रही किसानों की चेकिंग
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। भाकियू द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग कर रही है। किसानों को समझाकर वहां जाने से मना कर रही है। साथ ही यहां से कार से जाने वालों के भी नाम और पते नोट किए जा रहे हैं।

आज बड़ौत पंचायत में भाकियू तोमर भी शामिल होगी
छपार। भाकियू तोमर की रामपुर तिराहे पर स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। किसान आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि उनका संगठन रविवार को बड़ौत में होने वाली किसानों की महापंचायत में बढ़चढ़कर हिस्सा लेगा। संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। कहा कि 26 जनवरी को बड़ौत में धरने पर बैठे किसानों को रात्रि में पुलिस ने जबरन उठाकर धरना समाप्त कराया था। उसके विरोध में रविवार को कई खापों की महापंचायत होगी, जिसमें भाकियू तोमर हिस्सा लेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ौत पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान बिरेंद्र सिंह, संदीप चौहान, रमेश चौहान, नितिन राठी, पवन त्यागी, मेहराजुद्दीन, सोनू तेजियान, जावेद, बाबर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed