फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Checked fire prevention measures in hospitals, sought affidavit

Muzaffarnagar News: अस्पतालों में आग से बचाव के उपाय देखे, शपथपत्र मांगा

Wed, 29 May 2024 04:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Checked fire prevention measures in hospitals, sought affidavit
मुजफ्फरनगर। दिल्ली और बड़ौत के अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों में निरीक्षण कराकर फायर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और तीन दिन में मानक पूरे करने का शपथपत्र जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने मंगलवार को कई अस्पतालों में निरीक्षण कराया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने टीम के साथ आशीर्वाद नर्सिंग होम, श्री साईं हॉस्पिटल और एसआर नर्सिंग होम में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इन सभी अस्पतालों व नर्सिंग होम में फायर ऑडिट, इवेक्युएशन ड्रिल व अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. गिरीश कुमार और डॉ. रविंद्र जैन को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम, विशेषकर बच्चों के अस्पतालों में फायर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पत्र जारी किया गया है, जिसमें अस्पताल में क्षमता से अधिक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने को लेकर भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पतालों को निर्देश दिए गए है कि वह इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के दृष्टिगत विद्युत उपकरणों, तारों का इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराकर विद्युत लोड के अनुसार उपकरण व तारों को दिखवाया जाए। सभी कमियों को तुरंत ही दूर कराया जाए।

सीएमओ कार्यालय में देना होगा प्रमाण पत्र
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि सभी अस्पतालों को तीन दिन के भीतर कार्यालय में प्रमाण पत्र/शपथ पत्र देना होगा। उन्होंने कहा कि सभी अस्पताल, नर्सिंग होम आदि फायर सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम करने के बाद शपथ पत्र/प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा कराएगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed