फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheating of lakhs in name of getting job in Agriculture Department, two arrested, used to target youth

Muzaffarnagar: कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार, युवाओं को ऐसे बनाते थे निशाना

Sat, 27 Jun 2026 09:44 PM IST
Pratyush Sharma अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, मुज़फ्फरनगर
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, मुज़फ्फरनगर Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 27 Jun 2026 09:44 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले  गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के फर्जी दस्तावेज और एक कार बरामद हुई है।

विज्ञापन
Cheating of lakhs in name of getting job in Agriculture Department, two arrested, used to target youth
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

शाहपुर के मंधेड़ा निवासी दीपक ने 19 जून को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि अभियुक्तों ने उससे नौकरी के लिए डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इसके बदले उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

Cheating of lakhs in name of getting job in Agriculture Department, two arrested, used to target youth
पुलिस ने बरामद किए कई दस्तावेज़ और सामान - फोटो : पुलिस

सरकारी विभागों के दस्तावेज़ भी बरामद
गठित टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन और चार आधार कार्ड मिले। कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के फर्जी एम्प्लॉई रजिस्ट्रेशन और जॉइनिंग लेटर की तीन प्रतियां भी बरामद हुईं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लिकेशन फॉर्म की चार प्रतियां और 14 अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को निशाना बनाते थे आरोपी
गिरफ्तार नितिन मूल रूप से शामली के बीनड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। आरोपी दीपक गाजियाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह नौकरी ढूंढ़ रहे युवाओं को निशाना बनाते थे। कृषि विभाग में संविदा पर नियुक्ति का भरोसा दिलाकर उनसे बड़ी रकम वसूलते थे। इसके बाद फर्जी ऑफर लेटर और नियुक्ति पत्र सौंपकर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन

ठगी का व्यापक नेटवर्क और आगे की जांच
अभियुक्तों ने अपनी पहचान बदलकर कई जिलों में ठगी की है। इनमें मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, शामली, मऊ, आजमगढ़ और सहारनपुर शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब जैसे राज्यों में भी युवाओं को अपना शिकार बनाया। वह सरकारी विभागों में दस्तावेज की स्कैनिंग के लिए फर्जी विज्ञापन निकालते थे।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले  गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के फर्जी दस्तावेज और एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed