फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheating of eight lakhs in the name of getting recruited in the army

UP: सेना में भर्ती कराने के नाम पर आठ लाख की ठगी, जयपुर-हरियाणा के हैं शातिर आरोपी, केस दर्ज

Mon, 31 Oct 2022 04:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 04:39 PM IST
सार

UP: सेना में भर्ती कराने के नाम पर मुजफ्फरनगर के एक परिवार से आठ लाख रुपये की ठगी की गई। बताया गया कि ठगी करने वाले जयपुर और हरियाणा के हैं।

विज्ञापन
Cheating of eight lakhs in the name of getting recruited in the army
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेना में भर्ती कराने के नाम पर गांव खेड़ी सराय निवासी युवक के परिवार से आठ लाख रुपये की ठगी की गई। वहीं इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया कि राजस्थान के जयपुर और हरियाणा के पलवल निवासी दो लोगों के खिलाफ यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मीरापुर के गांव खेड़ी सराय निवासी सत्यम तोमर वर्ष 2018 में राजस्थान पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसका एक रिश्तेदार सेना में कार्यरत ओम चौधरी गांव में आया। उसके साथ उसका एक मित्र जयपुर निवासी बलवेंद्र भी था। इस दौरान सत्यम के परिजनों से सेना में भर्ती कराने की बात की। बलवेंद्र ने भर्ती के लिए 12 लाख रुपये का खर्च बताया। सत्यम के परिजनों ने आठ लाख में नौकरी दिलाने की बात तय कर ली।
विज्ञापन


वही 15 अप्रैल 2019 तक चार किश्तों में बलवेंद्र के खाते में आठ लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद बलवेंद्र ट्रेनिंग के नाम पर सत्यम तोमर को जयपुर ले गया। वहां जाकर सत्यम को ठगी का अहसास हुआ। वापस आकर उसने परिजनों को जानकारी दी और बलवेंद्र से रुपये वापस करने को तगादा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां, कार्यक्रम में छात्राओं को दी सेहत की सलाह

मगर, वह हर बार उन्हें झांसा देता रहा। परेशान होकर सत्यम तोमर के पिता राजेंद्र सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मीरापुर में बलवेंद्र पुत्र रामधन निवासी डिस्प्रेंसरी नंबर-4 जयपुर सिटी राजस्थान और उसके साथी तरुण पुत्र किशनवीर निवासी बस अड्डा घरोट, पलवल, हरियाणा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का बड़ा खेल: दो और नामजद, अब तक 11 लोगों पर एफआईआर आठ को जेल भेजा, ताबड़तोड़ दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed