फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheated of twenty lakh rupees in the name of selling a plot

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्लाट बेचने के नाम पर ठगे बीस लाख रुपये

Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cheated of twenty lakh rupees in the name of selling a plot
- अधिवक्ता ने दो सगे भाइयों और उनकी मां के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दो सगे भाइयों व उनकी मां पर एक अधिवक्ता ने व्यापार में लगाने के लिए उधार बीस लाख रुपये लेकर वापस नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है।
आवास विकास शाकुंतलम काॅलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने ज्योति विहार भरतिया काॅलोनी निवासी दो सगे भाइयों मनीष उर्फ डब्बू व अश्विनी गर्ग उर्फ गगन व उनकी मां शशीबाला के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वर्ष 2016 में वकालत में आने से पहले उन्होंने अपने मकान में प्रोविजन स्टोर किया हुआ था। तीनों आरोपी होल सेल का काम करते थे। सामान लाने के दौरान उनकी जान पहचान हुई थी। दो दिसंबर 2022 को घर आकर तीनों ने उनसे व्यापार में लगाने के लिए हाथ उधार 13 लाख रुपये मांगे। उसी दिन उन्होंने चार लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये मनीष के खाते में जमा करा दिए।
विज्ञापन

आठ लाख रुपये सात दिसंबर 2022 को दोनों भाइयों को दे दिए। मनीष ने 13 लाख की रसीद और एक चेक भी दिया था। 9 दिसंबर 2022 को दोनों भाइयों ने एक प्लाट के कागजात दिखाते हुए देहरादून में काम करने के लिए अपनी मां के नाम प्लाट को बेचने की बात कही। तब 20 लाख में सौदा तय हो गया। सात लाख रुपये उसी दिन नकद दे दिए और चार फरवरी 2023 बैनामे के लिए तिथि तय हुई। लेकिन बैनामा नहीं किया। बाद में पता चला कि यह प्लाट दोनों भाइयों ने पहले ही कृष्णापुरी निवासी पूनम गर्ग के नाम बेच रखा था। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed