फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhry dwindling population think Srwkhap

घटती जनसंख्या पर सोचें सर्वखाप चौधरी

Mon, 21 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 21 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बालियान खाप के चौधरी एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमारी जनसंख्या कम होती जा रही है, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन


जनसंख्या कम होना देश के लिए विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने सर्वखाप के चौधरियों से जनसंख्या के बारे में सोचने पर बल दिया। रविवार को रायपुर नंगली में तालियान खाप की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सर्वखाप के चौधरियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि नरेश टिकैत ने कहा कि सर्वखाप के चौधरियों को चुनावी व्यवस्था से खुद को दूर रखकर समाज के हित में कार्य करना चाहिए। आज देश और प्रदेश में सामाजिक व्यवस्था बनाने में गुर्जर समाज सबसे आगे है। लेकिन जाट समाज में युवा पीढ़ी काबू में नहीं है। हमें युवाओं को सुधारकर अपने इतिहास को संभालने की जरूरत है। कानून और समाज में बहुत अंतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून अपना काम करता है, तो समाज अपना काम। सर्वखापों के चौधरी अपने-अपने समाज को सुधारने का काम करें। मानवता इंसान का गहना है, सभी लोग अच्छे होते हैं। इसलिए किसी को गलत नहीं कहना चाहिए। उन्होंने सर्वखाप के चौधरियों से घटती जनसंख्या के बारे में सोचने पर बल दिया।


भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि खापों के चौधरी बिना किसी भय के समाज हित में ऐसा निर्णय लें कि जो ठोस हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर तालियान व संचालन राजबीर मुंडेट ने किया। कार्यक्रम में चौधरी शरणवीर, चौधरी गजेंद्र अहलावत, चौधरी ब्रह्मसिंह राठी खाप, चौधरी ऊधम सिंह, चौधरी ओमपाल काकरान, चौधरी राजकुमार बालियान, चौधरी ओमपाल सिंह, चौधरी इकबाल सिंह तोमर, चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी संजय सिंह, ठाकुर कर्णसिंह, चौधरी नरेंद्र कादियान, चौधरी बलदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed