फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Naresh Tikait's 56th Birthday

किसानों का उत्पीडन कर रही है सरकार:टिकैत

Mon, 16 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Naresh Tikait's 56th Birthday
सिसौली में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के जन्म दिन पर यज्ञ करते परिजन और कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भौराकलां। सिसौली में बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का 56 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया तथा भाकियू अध्यक्ष ने केक काटा। मुख्य यजमान गौरव टिकैत एवं उपस्थित किसानों ने यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन

सिसौली के किसान भवन में हुए कार्यक्रम में किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान भारी मुसीबत झेल रहा है। सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने के वायदे के साथ सत्ता में आई थी। परंतु गन्ने के दाम में बढ़ोतरी न किया जाना किसानों के साथ धोखा है। फसलों की लागत बढ़ती जा रही है। लागत की अनुरूप किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। प्रदूषण फैलाने के नाम पर किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुराने ट्रैक्टरों को चलन से बाहर किया जा रहा है। खाद एवं बिजली के दाम बढ़ते जा रहे हैं और किसानों की फसलों के दाम कोई नहीं पूछ रहा है। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की लड़ाई लंबी है। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों नशा, दहेज प्रथा पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा किसानों के हक की लड़ाई भाकियू ने हमेशा लड़ी है। 18 दिसंबर को किसान भवन में कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में 21 दिसंबर की हल क्रांति आंदोलन के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। सभा का संचालन ओमपाल मलिक ने किया। पुरुषोत्तम आर्य, डॉक्टर बाबूराम, भोपाल सिंह, देवेंद्र, रोहित, राशिद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed