{"_id":"60354b8e8ebc3ee90c1d7e49","slug":"chaudhary-naresh-tikait-reached-village-of-soram-muzaffarnagar-news-mrt526868412","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारा बनाए रखना जरूरी: नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: शाहपुर के सोरम में घायलों से जानकारी लेते चौधरी नरेश टिकैत ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
भाईचारा बनाए रखना जरूरी: नरेश टिकैत
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अध्यक्ष और बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने सुबह सोरम गांव पहुंच घायलों से जानकारी लेकर घटना की निंदा की। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे संयम बरते और गांव में आपसी भाईचारा बनाए रखें।
भाकियू सुप्रीमो व बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत मंगलवार सुबह गांव सोरम में किसान रामभजन के आवास पर पहुंचे। उन्होंने गांव में सोमवार को हुई घटना की निंदा की। इस दौरान उन्होंने घटना में घायल हुए युवाओं से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण गांव में आपसी भाईचारा बनाए रखने के साथ गांव का माहौल खराब न होने दें। इसके अलावा क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण भी संयम बनाए रखें। गांव में हुई घटना के संबंध में कहा कि सभी किसान किसी ना किसी पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दे। उन्होंने कृषि कानूनों के संबंध में कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है और समाज में फूट डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने गांव सोरम में होने वाली महापंचायत के संबंध में कहा कि इसके लिए ग्रामीण ही फैसला लेंगे। इस दौरान भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान, वीरेंद्र प्रधान, सतवीर, सहेंद्र सिंह, मास्टर रामपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।