फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Kabaddi Club in village Kakra

खेलों में अपना करियर बनाएं युवा

Mon, 09 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Kabaddi Club in village Kakra
खेलों में अपना करियर बनाएं युवा
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा में चौधरी कबड्डी क्लब द्वारा प्रदेश की जूनियर महिला व पुरुष टीम में शामिल खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता विवेक बालियान ने कहा कि युवा खेलों के माध्यम से अपना करियर बना सकते हैं।

गांव काकड़ा में चौधरी कबड्डी क्लब द्वारा 46वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में शामिल जनपद की खिलाड़ी शिवानी प्रथम, शिवानी द्वितीय व राखी सहरावत व पुरुष टीम में शामिल अर्पित, नितिन पंवार व शुभम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित हैं। जनपद की महिला खिलाड़ियों ने देश ही नहीं विदेशों में अपना परचम लहराया है। युवा खेलों के माध्यम से अपना करियर बना सकते हैं। क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कबड्डी खिलाड़ियों के लिए एक मैट दिलाने का आश्वासन दिया। उपजिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने कहा कि जनपद के महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लोहा मनवाया है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों को चोट लगी, इसके बावजूद उन्होंने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजक व जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र प्रधान ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन योगेश बालियान ने किया । कार्यक्रम को यूपी कबड्डी फेडरेशन के सहसचिव सतेंद्र मुंशी, कोच नरेंद्र बालियान, सुनील मंत्री, शेर सिंह, पुष्पेंद्र बालियान, सचिन कुमार, जगतराम, मास्टर बाबूराम आदि ने संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed