फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Ajit Singh reached Muzaffarnagar

भाजपा को दफनाने आया हूं : अजित 

Wed, 14 Feb 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh reached Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते चौधरी अजित सिंह। - फोटो : अमर उजाला
रालोद अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा ने यहां साजिश रचकर दो समुदायों को लड़ाया और सत्ता हासिल की। यहीं से भाजपा मजबूत होकर सत्ता तक पहुंची और अब मैं भाजपा को दफनाने के लिए मुजफ्फरनगर आया हूं। 2013 में यहां जो कुछ हुआ, वो गलत था। अपने बच्चों के भविष्य के लिए उसको भुलाकर अब हम सभी को आगे बढ़ने की सकारात्मक सोच विकसित करनी होगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह अपने दो दिवसीय प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दिल्ली से यहां सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पार्टी कार्यालय प्रभारी स्वर्गीय विक्रम सिंह कुटबा की स्मृति में पार्टी सदस्यों के द्वारा निर्मित कराए गए चौधरी चरण सिंह हॉल का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेरे यहां आने का मकसद सामाजिक गठजोड़ के टूटे ताने बाने को जोड़ना है। मैं यहां पर कोई बड़ी पंचायत या मीटिंग करने नहीं आया हूं। मैं आप सभी से सलाह लेने आया हूं कि चार साल पहले यहां पर जो जुल्म हुआ, क्या वो सही था? इस दंगे के बाद एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई, जिसने अपने अभी तक के कार्यकाल में सभी कुछ बर्बाद करके रख दिया है। इस पार्टी के नेताओं ने आज तक देश को कुछ नहीं दिया, सिवाय बोलने के उनके द्वारा कुछ भी कार्य नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2013 में कवाल कांड के बाद एक साजिश रचकर भाई को भाई से लड़ाकर सामाजिक द्वेष और रंजिश पैदा की। मैंने जब भी कहा था और फिर दोहराता हूं, 2013 में मुजफ्फरनगर ने जो कुछ भी झेला वो सरासर गलत था, लेकिन जो कुछ हो चुका है, उसे हम सभी को भूलना होगा।

बच्चों के भविष्य के लिए फिर से मुजफ्फरनगर में आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना होगा। यहां मैं किसान बिरादरी को जीवित करने आया हूं, जिसमें सभी वर्गों और समुदायों के लोगों का समावेश था। आज जाट समाज के लोग ये प्रण कर लें कि उनको रोजाना एक मुसलमान से हाथ मिलाना है, उनके दुख दर्द में पूर्व की भांति शामिल होना हैं, उनके बच्चों की शादियों में जाकर खुशिमयों को बांटना हैं, इसी प्रकार मुलसमान भी जाटों को अपनाने में झिझके नहीं। सभी को मिलकर दंगा कराने वाली ताकतों को जवाब देना होगा। ये मिलन केवल चुनावी दौर तक सीमित नहीं रखना है।

 रालोद प्रमुख ने कहा कि भाजपा फिर से दंगा कराने की फिराक में है, ऐसे में मैं बताना चाहता हूं कि दंगा रोकने की ताकत यदि किसी में है तो वो रालोद ही है। 2013 में एक दंगे ने भाजपा को मजबूती दी, संप्रदायिक सोच रखने वाले सत्ता में पहुंचे। जिस जिले में 1947 के बंटवारे, 1992 के बाबरी कांड के बाद भी दंगे नहीं हुए। गांवों में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहा, वहां भाजपा ने साजिशन दंगा करा दिया। गांवों में सामाजिक तंत्र छिन्न भिन्न हो गया।

आज संभलने का वक्त है। आज मैं भाजपा को यहीं मुजफ्फरनगर में ही दफनाने आया हूं। बड़ी मीटिंग बाद में की जाएगी। इसके पश्चात अजित सिंह पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन पर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्य रूप से रालोद प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल त्यागी, संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, शाहनवाज राना, नवाजिश आलम, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष रमा नागर, मोदीनगर पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, अशोक बालियान, पश्चिमी उप्र प्रवक्ता अभिषेक चौधरी,

जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, गुलाम मौहम्मद जौला, मोबीन जौला, पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा, कंवरपाल फौजी, बॉबी त्यागी, ब्रह्मपाल बालियान, राजेंद्र सिंह चिकारा, चंद्रवीर सिंह, कृष्णपाल राठी, प्रो ईशपाल सिंह, पप्पू प्रमुख, धर्मेंद्र राठी, दीन मौहम्मद, राजेश कश्यप, धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, विकास बालियान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोगों से मुलाकात की मौजूदा हालात जाने
मुजफ्फरनगर। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रथम दिन रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने पार्टी कार्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बाद लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर लोगों से मुलाकात की। साथ ही लोगों से जिले के मौजूदा हालात को जाना। कार्यकर्ताओं से बैठक कर संगठन की जानकारी ली।

प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि चौधरी अजित सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और हर परिस्थिति में उनके साथ रहने का आश्वासन दिया। किसानों और मुस्लिम समाज के लोगों से भाईचारा मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि क्षेत्र के विकास व सेवाओं को रोजगार में आपसी रंजिश बाधक है, जिसको समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल हर प्रयास कर रहा है और करेगा।

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संगठन पर चर्चा के साथ अगामी लोकसभा चुनाव पर विचार - विमर्श किया। रोहटा ने बताया कि आगामी ुलोकसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है तथा हर परिस्थिति में मजबूत विकल्प देने के लिए तत्पर है।

बहुत देर कर दी हजूर आते-आते 
सपा नेता मुफ्ति जुल्फिकार का कहना है कि यदि चौधरी अजित सिंह दंगे से पहले जिले में आ जाते तो दंगे न होते। यह बात कहने के लिए कि जो हुआ बुरा हुआ, अजित सिंह को चार साल लग गए। रालोद अध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बहुत देर कर दी हजूर आते-आते। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य और सपा नेता मुफ्ति जुल्फिकार ने कहा कि चौधरी अजित सिंह जिले में समरसता और भाईचारे की बात कहने आए है, इसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन यह बात कहने के लिए उन्होंने चार साल लगा दिए।


यदि वह सही समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाते और दंगे से पहले जिले में आ जाते तो भाजपा इतनी मजबूत नहीं होती। न जाट भागता और न मुसलमान। चलो देर आए दुरुस्त आए। मुस्लिम नेताओं के रालोद का दामन थामने पर उन्होंने कहा कि लीडर तो अपने लाभ के लिए कहीं भी जा सकते हैं। काम तो वोटरों से चलता है। रालोद को इनसे क्या लाभ होगा यह तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed