फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Ajit Singh in Muzaffarnagar -1

भाजपा सरकार में किसानों की आय आधी रह गई: अजित

Mon, 10 Sep 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh in Muzaffarnagar -1
खतौली में लोगों से वार्ता करते अजित सिंह। - फोटो : अमर उजाला
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसानों की आय आधी रह गई है। दोगुनी आय करने की बात कहना धोखा है। हिंदू-मुस्लिम भाईचारा होते ही बीजेपी साफ हो जाएगी। भाजपा के खिलाफ सभी दलों के कार्यकर्ता आपस में गठबंधन कर चुके हैं, ऐसे में शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे का कोई वजूद नहीं रह जाता। अजित सिंह ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और बिजली के बिलों में बढ़ोतरी एवं उपभोक्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।  
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पत्रकार से वार्ता में रालोद मुखिया अजित सिंह ने भाजपा पर सीधे हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सभी वादे झूठे निकले। केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। किसान की आय दोगुनी करने की बात करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार में किसानों की आय आधी रह गई है। गन्ना पैकेज चीनी मिल मालिकों को दिया गया घोषणा किसानों के नाम से की गई। किसानों को पहले बिलों पर छूट दी जाती थी। अब बिल जमा न करने पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


5000 रुपये के बिल पर बिजली चोरी के नाम पर एक लाख तक का जुर्माना किया जा रहा है। बिजली को लेकर प्रदेश की जनता सबसे ज्यादा परेशान है। गन्ना किसानों को चीनी मिलों पर 12 हजार करोड़ बकाया है। नौकरियों में घोटाले सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल है। केंद्र सरकार की हालत यह है कि आज हमारे सभी पड़ोसी देशों से संबंध खराब है। नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश भी हमारे साथ नहीं है। केवल पाकिस्तान को गाली देकर और हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर भाजपा राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाईचारे के लिए वह निकल चुके हैं। 13 फरवरी से अभियान चला रखा है। रिजल्ट अच्छा सामने आ रहा है। हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बना रहा तो भाजपा साफ हो जाएगी। सपा से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव के सवाल पर कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी दलों के कार्यकर्ता आपस में गठबंधन कर चुके हैं, अब किसी के अलग खड़े होने से कुछ होने वाला नहीं है। अमर सिंह पर टिप्पणी करने से उन्होंने मना कर दिया। एससी/एसटी विधेयक में बदलाव के सवाल पर कहा कि बीजेपी समाज को लड़ाने का काम करती है।


अजित सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस समय 1.8 करोड़ गोवंश है। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, पर गौशालाएं है ही नहीं। ये छूटे घूम रहे हैं और किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसानों के नुकसान का मुआवजा और इनकी व्यवस्था करने का काम सरकार करे। इस अवसर पर पश्चिम के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, लोकसभा प्रभारी सुरेश मलिक, प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, संजय राठी, पराग चौधरी और अशोक बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed