{"_id":"691a2bc2ec18955da20d1096","slug":"chaudharis-of-haryana-have-raised-objections-against-live-in-relationships-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-158828-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरियाणा के चौधरियों ने लिव इन रिलेशनशिप पर बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरियाणा के चौधरियों ने लिव इन रिलेशनशिप पर बोला हल्ला
विज्ञापन
सोरम पंचायत में हरियाणा से शामिल होने आए देशवाल खाप चौधरी हुकुम सिंह को सहारा देकर ले जाते परिव
शाहपुर। सोरम में सर्वखाप महापंचायत के पहले दिन हरियाणा से आए खाप चौधरियों ने लिव इन रिलेशनशिप पर हल्ला बोला। खाप चौधरियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर केंद्र सरकार तक को इस पर रोक का कानून बनाना चाहिए।
सतरौल खाप हरियाणा के प्रतिनिधि फूल कुमार ने कहा कि नए दौर की इस प्रथा से समाज में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लिव इन रिलेशनशिप को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को अवगत कराया जा चुका है। सर्वसमाज और सर्वखाप को एक होकर फैसला करना होगा। इस कुरीति पर समाज को एकजुट होकर वार करना होगा। कालीरमण खाप कर्मवीर, लोहान खाप के सुनील कुमार ने कहा कि समाज सुधार की दिशा में सबको आगे आना होगा। खाप चौधरी मंथन करें, प्रस्ताव पास करें और इसे फिर लागू कराने का समाज में कार्य होना चाहिए।
शोक सभाओं में कराई जा रही रागिनी : त्यागी
त्यागी भूमिहार सभा के अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि बच्चे मोबाइल में गुम हो गए हैं। बुजुर्गेां के पास अब युवाओं ने बैठना छोड़ दिया है। शोक सभाओं में भी रागिनी कराई जा रही है। सर्वखाप चौधरियों को महापंचायत में फैसले करने चाहिए। समाज का संचालन चौधरी करते हैं। यहां किए जाने वाले फैसले को लागू कराने का प्रयास होगा। परिवारों का विघटन रोकना होगा।