फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaturveda launches Parayan Mahayagya

दूधाहेड़ी में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ 

Sat, 20 May 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chaturveda launches Parayan Mahayagya
गुरुकुल विद्यापीठ में आयोजित महायज्ञ में शामिल लोग। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी के गुरुकुल विद्यापीठ में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह यज्ञ 19 मई से एक जून तक चलेगा। जिसमें किसान नेता सरदार वीएम सिंह और समाज सुरक्षा मंच की अध्यक्ष एवं नेता सुभाष चंद बोस की रिश्तेदार बहन प्याली देवी ने भाग लिया। पाकिस्तान से आए तीन हिंदू परिवारों के बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे चतुर्वेद पारायण यज्ञ ओंकारदेव और सुमेर चंद आर्य ने संपन्न कराया। यज्ञमान जागन राठी सपत्नीक रहे। वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ भारती संस्कृति का अभिन्न अंग है। यज्ञ से वायुमंडल की शुद्धि होती है। समाज सुरक्षा मंच की अध्यक्ष प्याली देवी ने कहा कि उनका मंच बहन, बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण व उनकी सहायता, पुनर्वास के लिए तत्पर है। यज्ञ में पहुंचे 600 पाकिस्तानी हिंदू परिवारों के संरक्षक नाहर सिंह ने यज्ञ में बताया कि पाकिस्तान से कुछ परिवार भारत आ गए थे, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद पाकिस्तान की हिंदू विरोधी व दमनकारी नीति के कारण वे पाकिस्तान वापस नहीं गए। दिल्ली के पास कैंपों में 600 लोग रह रहे हैं। वे उनको भारत की नागरिकता दिलाएंगे। आज उनके साथ उन्हीं परिवारों के तीन बच्चे रमेश कुमार, गोरा, प्रियंका ने यज्ञ में भाग लिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि यज्ञ करना अच्छी बात है लेकिन किसानों को भी एकजुट हो जाना चाहिए।

विज्ञापन


25 मई को मीरपुर दलपत में किसान एकजुटता के लिए सम्मेलन होगा। सम्मेलन के माध्यम से किसान हित के लिए सभी किसानों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे। यज्ञ में समाज सुरक्षा मंच के संस्थापक देशबंधु, समाजसेवी देवराज पंवार, किसान नेता उधम सिंह, जयप्रकाश शास्त्री, आयोजक जयविंद्र फौजी, नरेंद्र सिंह गहलौत, अरविंद, अशोक राठी, जितेंद्र कोच आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed