{"_id":"5fe4dd548ebc3e3eb533009a","slug":"charity-festival-started-in-mount-litra-muzaffarnagar-news-mrt517251793","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट लिट्रा में दान उत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट लिट्रा में दान उत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
माउंट लिट्रा में दान उत्सव का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में गूंज संस्था के विशेष अभियान दिल की सुनो, कुछ करो व ओढ़ा दो जिंदगी के तहत साप्ताहिक दान उत्सव का शुभारंभ किया गया। यह दान उत्सव 30 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए सामान एकत्र किया जा रहा है।
माउंट लिट्रा जी स्कूल जरूरतमंदों की सहायतार्थ प्रयासरत है। इस दान उत्सव में सभी शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा नई व पुरानी वस्तुएं जैसे: ऊनी कपड़े, खाद्य सामग्री, पुस्तकें, दवाइयां, बर्तन व दैनिक उपयोग की वस्तुएं आदि दान की गई। इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका चारू भारद्वाज, समाज सेविका वंशिका अग्रवाल, सेंटर हेड किडजी नई मंडी शालिनी जैन, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका प्रिया कौशिक ने सभी को दान के महत्व से अवगत कराया।