फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chargesheet filed against 38 accused

सीएए का विरोध : उपद्रव के 38 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

Fri, 20 Mar 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against 38 accused
सीएए का विरोध : उपद्रव के 38 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध में पिछले साल 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के मामले में एसआईटी ने 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। उक्त सभी को कोर्ट ने 31 मार्च को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर क्षेत्र में हुए उपद्रव की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। एसआईटी ने उक्त बवाल में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट सीजेएम रविकांत यादव की कोर्ट में दाखिल कर दी है। इन आरोपियों में से 37 को जमानत मिल चुकी है, जबकि एक आरोपी सुक्खा जेल में ही बंद है। जज रविकांत यादव ने चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए उक्त सभी 38 आरोपियों को 31 मार्च को कोर्ट में पेश किए जाने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

खालापार की सभा में भड़काऊ भाषण मामले में सुनवाई स्थगित
मुजफ्फरनगर। साढे़ छह साल पहले 30 अगस्त 2013 में कवाल कांड को लेकर खालापार के शहीद चौक पर हुई सभा के दौरान भड़काऊ भाषण दिए जाने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना और सईदुज्जमां समेत सभी दस आरोपियों को बृहस्पतिवार को विशेष अदालत में पेश होना था। कोरोना वायरस के चलते कोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते इसे आगामी तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजे-प्रथम वीर नायक सिंह बने मिर्जापुर में जज
मुजफ्फरनगर। एडीजे-प्रथम वीर नायक सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमोशन देते हुए मिर्जापुर में जज नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को वीर नायक सिंह ने अपना कार्यभार छोड़ दिया। इसके बाद जिला जज राजीव शर्मा ने एडीजे-द्वितीय विशेष अदालत अनुसूचित जाति पंकज अग्रवाल को एडीजे-पंचम, हिमांशु भटनागर को एडीजे-द्वितीय और रामसुध सिंह को एडीजे गैंगस्टर कोर्ट नामित किया गया है। वहीं, वीके पांडेय को एडीजे-चतुर्थ विशेष अदालत विद्युत नामित किया गया है। इसके साथ ही वीके पांडेय एमपी व एमएलए के विरुद्ध चल रहे मामलों की भी सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed