फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charges framed against Minister of State Kapil Dev Aggarwal and MLA Umesh Malik

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और विधायक उमेश मलिक पर आरोप तय

Tue, 23 Nov 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Charges framed against Minister of State Kapil Dev Aggarwal and MLA Umesh Malik
मुजफ्फरनगर। नौ साल पहले हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को रोककर प्रदर्शन करने के मामले में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल समेत अन्य भाजपा नेता स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। रेलवे एक्ट में कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

एडीजीसी फौजदारी मनोज ठाकुर और विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीन अप्रैल, 2012 को भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान स्टेशन पर पहुंची हरिद्वार पैसेंजर के इंजन पर भी भाजपा नेता चढ़ गए और नारेबाजी की थी। प्रकरण में वर्तमान में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुनील तायल, पवन तरार और वैभव त्यागी के खिलाफ धारा 141 और रेलवे एक्ट की धारा 156 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण की सुनवाई स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। आरोप बनाए गए भजपा नेता कोर्ट में हाजिर हुए। न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने प्रकरण में आरोप तय कर दिए हैं। एडीजीसी ने बताया कि अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed