फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Charges framed against four including former MLA Sangeet Som

Former MLA Sangeet Som: पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम पर आरोप तय, 13 साल पुराना है मामला

Sat, 25 Jun 2022 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2022 06:58 PM IST
सार

Former MLA Sangeet Som: 13 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक संगीत सोम और उनके तीन साथियों पर आरोप तय हो गए हैं। संगीत सोम के साथियों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथापाई की थी। इसी मामले में आरोप तय हुए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Charges framed against four including former MLA Sangeet Som
संगीत सोम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सड़क पर खड़ी गाड़ियों के काफिले को हटाने के विवाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से हुई हाथापाई के 13 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक संगीत सोम और उनके तीन साथियों पर आरोप तय हो गए हैं। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट, विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) मयंक जायसवाल ने इस मामले में साक्ष्य के लिए छह जुलाई की तिथि तय की है।

विज्ञापन


17 मार्च 2009 को यह घटना हुई थी, तब सरधना से पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। घटना वाले दिन वह थाना सिविल लाइन के मालवीय चौक पर सात-आठ गाड़ियों का काफिला रोककर किसी से बातचीत कर रहे थे, इस दौरान सड़क पर जाम लग गया था। जाम खुलवाने पहुंची ट्रैफिक पुलिस के साथ उनके समर्थकों की हाथापाई हो गई थी। यातायात उप-निरीक्षक हरमीत सिंह ने वाहनों के कारण जाम लगने, असलाह दिखाकर धक्का-मुक्की कर सड़क पर गिराने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Farmer Death Case: किसान की मौत पर फूट-फूटकर रोए परिजन, सदमे में पत्नी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संगीत सोम के तीन साथियों को असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि पूर्व विधायक संगीत सोम, वीरेंद्र, जयपाल और कमोद शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए और इन पर आरोप तय हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed