फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Character of power to do injustice and exploitation: Rahul

अन्याय व शोषण करना सत्ता का चरित्र: राहुल

Mon, 05 Apr 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Character of power to do injustice and exploitation: Rahul
अन्याय व शोषण करना सत्ता का चरित्र: राहुल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। शहीदे आजम भगत सिंह के छोटे भाई कुलतर सिंह की पोती की शादी में शिरकत करने जाते समय ऐलान-ए-इंकलाब संस्था के संस्थापक राहुल इंकलाब का कस्बे में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता का चरित्र ही अन्याय और शोषण करना होता है।

आजादी की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारियों के परिजनों के साथ मिलकर ऐलान-ए-इंकलाब संस्था बनाने वाले संस्थापक राहुल इंकलाब सोमवार को मध्य प्रदेश से सहारनपुर जा रहे थे। वहां उन्हें शहीद भगत सिंह के छोटे भाई कुलतर सिंह की पोती की शादी में शामिल होना था, जहां जाते समय वह कस्बे के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर शर्मा के यहां रुके। यहां संस्था के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राहुल इंकलाब ने कहा कि सत्ता का चरित्र अन्याय और शोषण करना होता है। आंदोलन कर रहे किसानों के साथ भी सरकार गलत कर रही है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में होने वाली शादी में महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां के पोते अशफाक खान, सुखदेव के पोते अनुज थापर, गया प्रसाद कटिहार के बेटे क्रांति कुमार भी शामिल होंगे। स्वागत के बाद राहुल इंकलाब सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed