फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changing Weather Disrupting Health

बदलता मौसम स्वास्थ्य पर पड़ रहा भारी, बढ़ गए श्वांस के मरीज

Wed, 17 Apr 2019 11:51 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 17 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Changing Weather Disrupting Health
मुजफ्फरनगर में छाए काले बादल। - फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज बीते तीन दिनों से बदल रहा है। सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बुधवार सुबह घटा रही, दोपहर बाद तेज धूप निकली, शाम के समय मौसम में फिर नमी आ गई। लगातार मौसम में बदलाव होने से लोगों के लिए परेशानियां भी बढ़ सकती है।  ऐसे में मामूली चूक सेहत पर भारी पड़ सकती है। मौसम में नमी के चलते श्वांस के रोगी भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा संक्रामक रोग होने का खतरा भी बढ़ गया है। इस मौसम में बच्चों के लिए मुख्य रूप से एहतियात बरतने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को भीगने नहीं दें। बहुत ठंडा पानी पीने से भी उन्हें बचाएं। बारिश के बाद अब तेजी से मच्छरों के प्रकोप में इजाफा होगा। आसपास सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने के कारण स्थितियां काफी विषम होगी। सफाई व्यवस्था को सुचारु कराने में पूरा सिस्टम ही नाकाम है। सफाई नहीं होने के कारण भी भी कई बीमारियां पैदा होंगी। जिला अस्पताल में रोज करीब 700 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें खांसी, जुकाम, वायरल फीवर के साथ सांस के रोगियों की संख्या अधिक है। स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि लगातार बदलते मौसम में सेहत और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तेज बुखार आए तो तत्काल सिर पर पानी की पट्टियां लगाना शुुरू कर दें। कोई भी परेशानी आए तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फैलती हैं बीमारियां
फैल्सीपेरम मलेरिया, वायरल फीवर, पीलिया, दिमागी बुखार, हेपेटाइटिस-बी, डेंगू, स्वाइन फ्लू, डायरिया, टाइफाइड, सर्दी, खांसी-जुकाम

इस तरह बरतें सावधानी:-
तेज धूप से बचे, छाते का प्रयोग करें
लू चले तो पूरी आस्तीन के कपड़े पहने
आंखों की सुरक्षा को चश्मे का प्रयोग करें
घर के आसपास सफाई रखें।
शुद्ध पेयजल का करें प्रयोग।
कटे हुए फलों से परहेज करें।
बासी खाना कतई न खाएं।
खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
जल्दी पचने वाला खाना खाएं।
गरिष्ठ व चिकनाई वाला खाना न खाएं।
फ्रीज के पानी का इस्तेमाल कम करें।
गर्म खाना और पानी का प्रयोग अधिक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed