फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changing weather attacks the skin, 2877 people reached the health fair sick.

Muzaffarnagar News: बदलते मौसम का त्वचा पर वार, आरोग्य मेले में 2877 पहुंचे बीमार

Sun, 18 Feb 2024 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Changing weather attacks the skin, 2877 people reached the health fair sick.
-रविवार को जिले के सभी 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिला उपचार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम का असर त्वचा पर हो रहा है। आरोग्य मेले में सबसे अधिक मरीज त्वचा से जुड़ी समस्याओं के पहुंचे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 28 सौ से अधिक मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया।

मौसम में बदलाव के साथ लोगों की सेहत पर भी असर डाल रहा है। रविवार को जिले के सभी 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 2877 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इनमें सबसे अधिक 576 मरीज त्वचा से जुड़ी समस्या वाले पहुंचे। इसके अलावा बुखार व अन्य बिमारियों के 637, गैस्ट्रो के 447 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। इनमें पुरुष 1016, महिला 1024 और बच्चे 837 शामिल हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। करीब 50 चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिक स्टाफ ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित कीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगाया जाता है। जहां गांव देहात से आने वाले मरीजों को उपचार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इन मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन


------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर 55 मरीजों की स्वास्थ्य जांच

जानसठ। सीएचसी प्रभारी डॉ़ अजय कुमार की देखरेख में क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, राजपुर कलां, मीरापुर, रामराज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
रविवार को मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 55 मरीजों की जांच कर दवाइयों का वितरण किया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश गला खराब, खांसी, जुखाम, बुखार, एलर्जी, अस्थमा से संबंधित मरीज पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ़ अजय कुमार ने बताया कि इस दौरान डॉ़ अजय, डॉ़ सुषमा शर्मा, डॉ़ नदीम, डॉ़ अंजू, अब्दुल कलीम, गंभीर, जावेद और वार्डबॉय राजेंद्र ने स्वास्थ्य मेले में सहयोग किया।


आरोग्य मेले 25 मरीजों का चेकअप

फोटो समाचार
पुरकाजी। शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं सहित बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, एलर्जी, श्वांस, नजला के कुल 25 मरीजों की जांच कर दवाई दी गईं। चिकित्सकों ने करीब 2 दर्जन लोगों को शारीरिक जांच कराने सलाह दी गई। मनोज वर्मा, नीलम, पवन जाटव, हाकिम अली आदि कर्मी मौजूद रहे।

आरोग्य मेले में 205 मरीजों ने लिया परामर्श
फोटो समाचार
शाहपुर। कस्बे के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 205 मरीजों की जांच की गई। केंद्र के प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोयला, पुरबालियान व सोहंजनी तगान पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 205 मरीजों की जांच की गई। इसमें बुखार, त्वचा, नजला, जुकाम, खांसी, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, सांस व गेस्ट्रो के मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed