फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changed weather, increased disease, fever and cold caught people

बदला मौसम, बढ़ी बीमारी, बुखार और सर्दी ने जकड़े लोग

Fri, 28 Oct 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Changed weather, increased disease, fever and cold caught people
नगर के जिला चिकित्सालय में लगी मरीजों की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- जिला चिकित्सालय में बुखार, खांसी और सर्दी के मरीजों की लगी लंबी कतार
विज्ञापन

- 50-60 मरीज करा रहे बुखार की जांच रोजाना, 200 से ज्यादा ले रहे परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव होने से लोगों को बुखार और सर्दी ने जकड़ लिया है। जिला चिकित्सालय में बुखार, खांसी-जुकाम और सर्दी के मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं, रोजाना करीब 50-60 लोग बुखार की जांच करा रहे है, जबकि 200 से ज्यादा लोग परामर्श ले रहे है।
सर्दी की दस्तक के साथ बीमारियों ने भी अपना तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ अन्य ओपीडी में बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गों समेत महिलाओं की भीड़ है। इन दिनों बुखार, खांसी, गले में खराश, नजला-जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, पूरे शरीर में दर्द, ठंड लगना, दस्त, उल्टी, सिर दर्द आदि शिकायतें लेकर मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि लोगों को मौसम बदलने के दौरान काफी सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। जैसे-जैसे मौसम बदलता हैं, उस वक्त काफी सावधान रहना चाहिए। जरा भी लापरवाही उन्हें दिक्कत में डाल सकती है। सर्दी से बचने की कोशिश करें, अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी बुखार में बरते यह सावधानियां
- मौसमी बुखार और सर्दी के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- पर्याप्त पानी पीना चाहिए। ठंडे पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी ना करें, यह कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है।
- अगर सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो अपनी मर्जी से दवा न लें। विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से ही लें।
- सुबह के वक्त सैर के साथ-साथ योग अवश्य करें। इन दिनों खांसी व फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में मरीज को रोजाना भाप लेने के साथ ही नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करना चाहिए।

रोजाना योग भी अवश्य करें, ताकि शरीर स्वस्थ रहे। गर्म पानी का इस्तेमाल करें, बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं, उल्टी दस्त होने पर लापरवाही ना बरतें। बाहर का सामान खाने-पीने से परहेज करें। - डॉ. राकेश कुमार, सीएमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed