फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changed lifestyle... decreasing BP, increasing pain

Muzaffarnagar News: बदली जीवनशैली... घट रहा बीपी, बढ़ रहा दर्द

Tue, 14 Mar 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Changed lifestyle... decreasing BP, increasing pain
डॉ. शेखर चंद
मुजफ्फरनगर। बदलती जीवन शैली महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गई है। खड़े होकर रसोई में लंबे समय तक कार्य करने से महिलाओं को बीमारियोंं ने घेर लिया है।
विज्ञापन

एसडी डिग्री कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. शेखर चंद के निर्देशन में दो माह के शोध में विभिन्न आयु वर्गों की 225 महिलाओं को शामिल किया गया। सामने आया कि महिलाओं को ब्लड प्रेशर कम होने, कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों का दर्द और थायराइड की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन

नियमित स्वास्थ्य जांच, रसोई का काम या खड़े होकर कपड़े धोने के तौर-तरीकों में बदलाव किए जाने से समस्या से राहत मिल सकती है। डॉ. शेखर चंद, डॉ. अरुण रत्न और डॉ. पीयूष शर्मा ने 25 से 65 वर्ष की महिलाओं को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़े होकर काम करने में यह समस्या
शोधकर्ताओं ने बताया कि जो महिलाएं घरों में खड़े होकर कार्य करती हैं, उनके कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में दर्द, आर्थराइटिस, जोड़ों के दर्द हाइपोथायरोडिज्म, बीपी, पैरों में सूजन, कैल्शियम और विटामिन डी-3 की कमी मुख्य रूप से मिली है। महिलाओं को सीढि़यां चढ़ने, दौड़ने और कुछ केस में चलने में भी परेशानी हो रही है।

मुश्किल बढ़ी, 35 साल तक घट रहा बीपी
शोध में पता चला कि 25 से 35 साल की उम्र में 43 प्रतिशत महिलाओं में ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। 31 प्रतिशत महिलाओं में कैल्शियम की कमी, 37 प्रतिशत महिलाएं कमर के निचले हिस्से में दर्द, 21 प्रतिशत महिलाओं में थायराइड और 10 फीसदी महिलाओं में आर्थराइटिस की समस्या है।

उम्र बढ़ते ही परेशान कर रहा है कमर दर्द
यही नहीं 36 से 45 आयु वर्ष की 52 प्रतिशत महिलाओं को कमर के निचले हिस्से में दर्द रहता है। 45 प्रतिशत का ब्लड प्रेशर असंतुलित मिला और 25 प्रतिशत के जोड़ों का दर्द की शिकायत मिली। 52 प्रतिशत महिलाओं में कैल्शियम की कमी पाई गई और वह इसकी पूर्ति के लिए कैल्शियम सप्लीमेंट ले रही हैं।

50 के पार जाते ही विटामिन सहारा
शोध में सामने आया कि 46 से 55 साल की 67 प्रतिशत महिलाएं कमर के निचले हिस्से में दर्द से परेशान हैं। 78 प्रतिशत महिलाएं विटामिन का सप्लीमेंट ले रही हैं। यही नहीं 17 प्रतिशत महिलाओं के पैरों में सूजन की समस्या बन गई है।

इस उम्र में कैल्शियम की सबसे ज्यादा कमी
शोधकर्ता डॉ. शेखर चंद ने बताया कि 56 से 65 साल की 98 प्रतिशत महिलाएं कमर के निचले हिस्से में दर्द से परेशान हैं। 81 प्रतिशत में कैल्शियम और 92 प्रतिशत में विटामिन की कमी मिली है। यही नहीं 37 प्रतिशत महिलाओं के पैरों में सूजन की समस्या है।


रसोई में कितने घंटे खड़ी हो रहीं महिलाएं
उम्र


समय

25-35


6.1 घंटे

36-45


5.2 घंटे

46-55


4.8 घंटे

56-65


3.3 घंटे

रसोई का डिजाइन बदले तो मिले राहत
शोधकर्ताओं का कहना है कि किचन का डिजाइन बदलने से महिलाओं को राहत मिल सकती है। रसोई इस तरह बनाई जानी चाहिए, जहां बैठकर भी काम किया जा सके। लगातार खड़े होने के बजाए बीच-बीच में बैठकर कार्य कर सकते हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच और सही समय पर उपचार से राहत मिल सकती है। लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की अनदेखी से समस्या और अधिक गंभीर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed