फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Challan of two people including the friend of the murder accused

Muzaffarnagar News: हत्यारोपी के दोस्त सहित दो लोगों का चालान

Thu, 14 Nov 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Challan of two people including the friend of the murder accused
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने जनकपुरी में हुए सन्नी हत्याकांड में हत्यारोपी के दोस्त सहित दो लोगों का शाति भंग की आशंका में चालान किया है। परिजनों ने हत्यारोपी पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन



थाना सिविल क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में 10 नवंबर की रात उत्तरी रामपुरी निवासी सन्नी उर्फ रजत की हत्या अंजेश की चारा काटने वाली मशीन के परिसर में कर दी थी। उसकी हत्या ईंट तोड़ने वाली बिसौली (हथौड़ी) से की गई थी। पुलिस ने उत्तरी रामपुरी निवासी नीरज मलिक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। उससे बिसौली व मृतक का मोबाइल भी बरामद किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि मृतक युवक की मां ने अपने बेटे के मोबाइल पर काल की थी जिसे हत्यारोपी नीरज ने सुनी थी। तब उसने सन्नी की तरह सभी परिजनों को मारने की धमकी दी थी। हत्यारोपी के साथ घटना में एक ट्रांसपोर्टर व दो अन्य लोगों के शामिल होने का भी पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जांच में आया कि चारा काटने की मशीन के संचालक जनकपुरी निवासी अंजेश के भाई रोहित ने आरोपी को वहां पर बैठने दिया था और आरोपी ने वहां शराब पी थी। घटना करने के बाद आरोपी अपने रामपुरी निवासी दोस्त राम कुमार के पास पहुंचा था। दोनों बाद में एक साथ घूमे थे। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कि रोहित व राम कुमार का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed