{"_id":"629509ad55692a1faa5b2d96","slug":"chairperson-inspected-the-sewer-line-muzaffarnagar-news-mrt5908404110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन ने सीवरेज लाईन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निर्माण कार्यो का निरीक्षण करती पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने जल निगम को चेतावनी दी कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग नहीं रोका गया तो वह शासन को लिखेगी।
विज्ञापन
पालिका के जलकल एवं निर्माण विभाग के तकनीकी अभियंताओं के साथ चेयरपर्सन ने मेरठ रोड पर चल रहे उत्तर प्रदेश जल निगम के कार्य को देखा। जल निगम का प्रोजेक्ट इंजीनियर अंकुर उपाध्याय भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान लगभग छह फीट खोदी जा रही लाइन में नीचे उतर कर मेन हॉल का निरीक्षण किया गया। प्रोजेक्ट इंजीनियर से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मैनहोल 16 फीट गहरा है। मेनहोल की सफाई के सवाल पर जल निगम के अधिकारी संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए। चेयरपर्सन ने कहा कि सीवर की सफाई नहीं होगी तो 36 करोड़ रुपये शहर में सीवर के काम में लगाने का कोई लाभ नहीं है। जलकल अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता जल कपिल कुमार, अवर अभियंता निर्माण अशोक धींगरा, मनोज बालियान, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।