फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairperson and MLA distributed dustbin

चेयरपर्सन व विधायक ने डस्टबिन बांटे

Thu, 07 Jan 2021 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Chairperson and MLA distributed dustbin
बुढ़ाना नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में डस्टबिन वितरण का शुभारंभ करते विधायक व चेयरपर्सन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चेयरपर्सन व विधायक ने डस्टबिन बांटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर नगर पंचायत द्वारा सूखे व गीले कूड़े हेतु डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन बाला त्यागी व विधायक उमेश मलिक ने नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर चेयरपर्सन ने कहा कि कस्बे के सभी परिवारों में सूखे व गीले कूड़े हेतु डस्टबिन का वितरण किया जाएगा।
नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में बृहस्पतिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर अच्छी रैंक हासिल करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कस्बे के प्रत्येक घर से कूड़ा इकठ्ठा करने के लिए डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कार्यक्रम में मौजूद परिवार की महिलाओं को सूखे व गीले कूड़े हेतु दो-दो डस्टबिन का वितरण किया। इस मौके पर चेयरपर्सन ने कहा कि पूरे कस्बे के प्रत्येक परिवार से सूखे व गीले कूडेे़ को एकत्रित किया जाएगा। सूखे व गीले कूडे़ हेतु अलग-अलग डस्टबिन दिए जाएंगे। रिक्शा व गाड़ी द्वारा रोजाना कस्बे के प्रत्येक घर से कूड़ा एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक उमेश मलिक ने कहा कि नगर पंचायत बुढ़ाना प्रतिवर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में जनपद व प्रदेश में विशेष स्थान प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर पंचायत बुढ़ाना पहले पायदान पर पहुंचेगी। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने कहा कि रिक्शाओं द्वारा रोजाना घरों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। इस कूडेे़ द्वारा नगर पंचायत कंपोस्ट खाद बनाने का कार्य करेगी। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह, अजय पंवार व नगर पंचायत के सभी सदस्य व कस्बे की दर्जनों महिलाऐं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed