फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairman Shashi Saini and Yogesh Bhetwal elected secretary

Muzaffarnagar News: अध्यक्ष शशि सैनी और योगेश भेटवाल सचिव निर्वाचित

Wed, 04 Jan 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chairman Shashi Saini and Yogesh Bhetwal elected secretary
अलग-अलग गुट से अध्यक्ष और सचिव निर्वाचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। बार संघ के चुनाव में शशि कुमार सैनी अध्यक्ष पद पर पांच वोटों से अजय कुमार पंत को हराकर निर्वाचित हुए। सचिव पद पर योगेश भेटवाल निर्वाचित हुए। इनके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद बैंसला, चांदवीर सैनी उपाध्यक्ष, रमेश चंद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
बार एसोसिएशन के चुनाव की बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में शशि कुमार सैनी को 72 मत मिले, जबकि अजय कुमार पंत को 67 मत प्राप्त हुए। वहीं, सचिव पद पर विजयी योगेश भेटवाल को 36 मत, मोहम्मद इरशाद और तेजपाल कश्यप को 28-28 बराबर मत मिले। प्रमोद कुशाल और दीपेश गुप्ता को 24-24 मत बराबर प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर विजयी अरविंद बैसला को 46 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों पर चांदवीर सैनी को 78 मत, वसीम अहमद को 56 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त उप सचिव पद पर मोहम्मद नईम, मोहम्मद नोमान और विनोद चौधरी निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनवर अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य पद पर शेखर शक्ति सिंह, सतीश चंद्र, अफसर मेहंदी, मनीष पाल, रवींद्र कुमार, कीर्ति भूषण शर्मा एवं कनिष्ठ सदस्य पद पर सीमा, रोहन चौधरी, साहिब आलम, शशिभूषण निर्विरोध निर्वाचित हुए। बता दें कि अध्यक्ष और सचिव पद जीतने वाले प्रत्याशी अलग-अलग गुट से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed