फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Certificates distributed to trainees

बघरा में उद्यमिता विकास शिविर संपन्न

Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to trainees
मुजफ्फरनगर। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र पर तीन दिवसीय युवक युवतियों का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

शिविर के समापन समारोह में केंद्र अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मुर्गी पालन को बेहतर जरिया बताया। प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने बदलते सामाजिक ताने बाने के मद्देनजर पशुओं पर आधारित व्यवसाय की तुलना में मुर्गी पालन को बेहतर बताया। केवीके मेरठ के प्रोफेसर डीके सिंह पशु एवं मुर्गी पालन विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मुर्गी पालन में प्रशिक्षणार्थियों के लिए काफी संभावनाएं बताईं। कहा कि मुर्गी व्यवसाय को रोजगार के रूप में अपनाकर अधिक कमाई कर सकते हैं। संचालन उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जेके आर्य द्वारा किया। मौके पर अमित पाहिवाल, राहुल, अश्वनी, मनोज, बाबू, अमरीश, धर्मेंद्र, प्रवलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed