फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Central GST raid on Tehri Steel in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सेंट्रल जीएसटी का टिहरी स्टील पर छापा

Fri, 08 Mar 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Central GST raid on Tehri Steel in Muzaffarnagar
- टीम ने फैक्टरी, घर, कार्यालय का रिकाॅर्ड कब्जे में लिया
विज्ञापन

- 15 दिन पहले पूर्व सभासद के यहां पड़े छापे के रिकाॅर्ड में आया था नाम

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस दिल्ली की टीम ने टिहरी आयरन एंड स्टील की फैक्टरी, घर और कार्यालय पर एक साथ रेड डाली। लगभग 40 अधिकारियों की टीमों ने रिकाॅर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। 50 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी सामने आने की संभावना है।
डीजीजीआई दिल्ली की टीम ने वित्त मंत्रालय की अनुमति के बाद यह रेड डाली है। टिहरी आयरन एंड स्टील्स के चेयरमैन सतीश गोयल के मेरठ रोड स्थित आवास, फैक्टरी और कार्यालय पर सुबह से ही रेड चल रही है। सामने आया है कि फैक्टरी से केंद्र सरकार के किसी उपक्रम में सरिया बेचा गया था। बिक्री के अनुरूप जीएसटी नहीं दी गई है। 15 दिन पहले सेंट्रल जीएसटी की टीम ने पूर्व सभासद विकल्प जैन के यहां छापा मारकर रिकाॅर्ड कब्जे में लिया था। बोगस कंपनी के पास से जो रिकाॅर्ड मिला है उसमें टिहरी स्टील का नाम सामने आया।
विज्ञापन

विभाग ने जांच के बाद इस केस को डीजीजीआई को रेफर किया। इसके बाद डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम ने यहां रेड डाली। यह जांच लंबी चलने की संभावना है। रेड में शामिल किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से मना किया है। उधर, यह टीम जीएसटी चोरी के लगभग 50 करोड़ से अधिक के मामले में ही जांच करती है। रेड से पहले एजेंसी जीएसटी चोरी के सबूत एकत्र करती है। इसके बाद वित्त मंत्रालय से अनुमति लेती है तब जाकर अधिकारियों की टीमों का गठन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल पहले पकड़ी गई थी 100 करोड़ की चोरी
टिहरी आयरन एंड स्टील्स पर दस साल पहले पड़ी रेड में केंद्रीय उत्पाद शुल्क की टीम ने 100 करोड़ की कर चोरी पकड़ी थी। यह जिले की अब तक की सबसे बड़ी कर चोरी थी। एक बार फिर इसी फर्म पर रेड पड़ी है। इस बार भी इतनी ही कर चोरी पकड़े जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed