फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Central and state governments not farmer friendly: Rajbhar

केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हितैषी नहीं : राजभर

Sun, 10 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Central and state governments not farmer friendly: Rajbhar
केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हितैषी नहीं : राजभर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भागीदारी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2022 प्रदेश में या तो हमारी सरकार होगी, या सरकार की चाबी हमारे हाथ में रहेगी। उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हितैषी नहीं है।

शहर आर्य समाज के परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकारों को मजदूर और मजलूम से कोई लेनादेना नहीं है। किसानों के हित का इनका कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा केवल धन्ना सेठों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में प्रदेश में बड़ा सत्ता परिवर्तन होगा। प्रदेश या तो हमारी सरकार होगी नहीं तो सरकार की चाबी हमारे हाथ में होगी। हमारी सरकार आई तो आईएएस और पीसीएस की फ्री कोचिंग के लिए हर जिले में सेंटर चलाए जाएंगे। सभी के लिए समान शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि प्रदेश की अति पिछड़ी जातियों को आज तक अपना हक नहीं मिला है, जो ताकतवर लोग है वह हक छीन रहे हैं। अब लंबे समय तक चुप रहकर इंतजार नहीं किया जा सकता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि दिल्ली में किसान ठंड में मर रहा है और सरकार को कोई चिंता नहीं है, यह बर्दाश्त नहीं हो सकता। पार्टी के नेता वीरेंद्र शास्त्री, उर्वशी चौधरी, आरपी सिंह, आलोक भटनागर, ऋतुराज कश्यप, बिलाल अहमद, अकबर, डॉ नीलम आत्रे और कमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed