फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cement, road shops will open in rural areas

आज से दिन में दस से सात बजे तक खुलेगी शराब की दुकाने

Mon, 04 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cement, road shops will open in rural areas
ग्रामीण अंचल में सीमेंट, रोड़ी की दुकानें खुलेंगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने लॉक डाउन-3 में बड़ा निर्णय लिया है। शराब की दुकानें मंगलवार से दिन में दस बजे से सात बजे तक खुलेगी। ग्रामीण अंचल में रोड़ी और सीमेंट की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। निजी कंपनियों के ऑफिस में काम करने की अनुमति जारी की गई है।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने मंगलवार से दिन में सुबह दस से शाम सात बजे तक शराब की सभी दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। इसी के साथ ही ग्रामीण अंचल की रोड़ी, सीमेंट आदि की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण अंचल में निर्माण कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। निजी सेक्टर की कंपनियों को भी काम करने की अनुमति दी जा रही है। फिलहाल ये छह से नौ बजे तक ही खुलेंगी। इनके समय में बढ़ोतरी हो सकती है। निजी सेक्टर की कंपनियों में आईटी, सीए, फाइनेंस आदि के ऑफिस शामिल है। जिन कार्यो को अनुमति दी जा रही है उन सबमें सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

खतौली में बैंक की चार शाखाएं काम करेगी
मुजफ्फरनगर। एलडीएम अमित बुंदेला ने बताया कि खतौली में मंगलवार से बैंक की चार शाखाओं को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। इन शाखाओं में फिलहाल आम जनता को लेनदेन का काम नहीं होगा। सरकारी कामकाज के साथ, व्यापारियों का लेनदेन होगा, जिन शाखाओं को खोलने की अनुमति दी गई है उनमें एसबीआई, पीएनबी घंटाघर, शिवालिक और आईआईसीआई बैंक की शाखा शामिल है। इन शाखाओं में लेनदेन की प्रक्रिया टोकन के आधार पर होगी। शाखाएं 11 से दो बजे तक ही खुलेगी। सभी एटीएम और बैंक मित्र काउंटर अभी बंद ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed