फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrations: Dancers dance to the tune of Bandbaaje

भड़लिया नवमी पर जमकर बजे बैंड-बाजे

Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Celebrations: Dancers dance to the tune of Bandbaaje
जश्न: बैंडबाजे की धुन पर खूब नाचे बराती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को भड़ली (भड़लिया) नवमी पर खूब शादी-विवाह समारोह हुए। विवाह के जश्न में बैंड-बाजे की धुन और डीजे पर घराती-बराती खूब नाचे। भड़ली नवमी संपन्न होने के साथ ही अब नवंबर माह तक चार माह के लिए किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे।
आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की नवमी को भड़लिया नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन जितने भी अनसुलझे मुहूर्त होते हैं, वह सभी सिद्ध हो जाते हैं। ऐसे में अधिकांशत: जिन लोगों की शादियां नहीं होती, उन सभी की शादियों के शुभ मुहूर्त निकल जाते हैं और उनकी शादी संपन्न हो जाती है। भड़ली नवमी के इस शुभ मुहूर्त पर रविवार को शहर में जमकर शादी-विवाह हुए। सड़कों पर भी बैंडबाजे व डीजे की धूम मची रही।
विज्ञापन

भड़ली नवमी को होती है भगवान विष्णु की आराधना
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रकाश चौक स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित गजानन तिवारी ने बताया कि भड़ली नवमी के दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। यह दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त वाला होता है। जुलाई माह में यह विवाह के लिए अंतिम शुभ मुहूर्त है, क्योंकि इसके बाद से देवशयनी एकादशी प्रारंभ हो रही है। इसके चलते अब अगले चार माह के लिए विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के 11 दिन बाद शुरू होंगे शुभ मूहूर्त
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला मंदिर के पुजारी पंडित ध्यानचंद कुश ने बताया कि भड़ली नवमी के बाद अब अगले चार माह तक विवाह या अन्य शुभ-मांगलिक कार्य नहीं संपन्न होंगे। अब दीपावली के 11 दिन बाद देवउठनी एकादशी आएगी, जिस पर भगवान नारायण (विष्णुजी) के जागने पर चातुर्मास समाप्त होगा और फिर से सभी तरह के शुभ कार्य संपन्न किए जाएंगे।

कोरोना संक्रमण के चलते बैंक्वेट हॉल से बनाई दूरी
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते भड़ली नवमी होने के बावजूद लोगों ने इस बार बैंक्वेट हॉल में शादी-विवाह आयोजन से दूरी बनाए रखी। शादी-समारोह में काफी कम लोग आमंत्रित किए गए और केवल घर व रिश्तेदारी के निकट संबंधियों के साथ ही शादी-विवाह संपन्न कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed