एमएलसी प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा ने अपने विरोधी सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी आरिफ को हराकर विजय प्राप्त की। घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक उमेश मलिक के साथ जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे को लड्डू खिलाए।
विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार वंदना मुदित वर्मा की जीत की घोषणा होते ही पूर्व विधायक उमेश मलिक कार्यकर्ताओं के साथ बुढ़ाना कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर तथा एक दूसरे को खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि भाजपा का वोट बैंक बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता विनीत कात्यान, अवनीश चौधरी, ठा. रामनाथ सिह, अभिषेक संगल, संगीत गर्ग, विनोद सैनी, राजेश संगल व पूर्व प्रधान प्रदीप उर्फ मंगलू बिटावदा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।