मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का 75 वां प्रकट उत्सव मनाया गया। जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आए शिष्यों ने महाराज का विधि-विधान पूर्वक मंत्रोचारण के साथ पूजन किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन हुआ ।
शुभारंभ सामूहिक सुंदरकांड पाठ से किया गया। स्वामी सूर्य प्रकाश महाराज ने कहा कि स्वामी केशवानंद महाराज ने नगरी में गंगा तट पर हनुमतधाम नक्षत्र वाटिका की स्थापना कर उसमें बहु उपयोगी पौधों का संग्रह कर सराहनीय कार्य किया है। नगरी के गंगा तट व परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच बनवाई। कार्यक्रम को गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य महामंत्री प्रेम शंकर मिश्र, ब्रह्मचारी आनंद स्वरुपा नंद महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, श्री गंगा सेवा समिति के आचार्य इंद्रपाल आर्य ने भी संबोधित किया। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें साधु-संतों व ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास से जुडे़ कैलाश चंद, कवर सैन गोयल, पंडित परशुराम, जितेंद्र वर्मा, राकेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, जियालाल, जगदीश, राजकुमार अग्रवाल, शशि आदि दूर दराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।