फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the birth anniversary of Saint Shiromani Ravidas

बैंडबाजे और झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा

Sun, 28 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Saint Shiromani Ravidas
कुरालसी गांव में शोभा यात्रा में मौजूद पूर्व ब्लॉक प्रमुख व बार एसोसिएशन के महासचिव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बा व देहात में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर सभी स्थानों पर बैंडबाजों व सुंदर सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
क्षेत्र के गांव कुरालसी के चौपाल में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू, बार एसोसिएशन के महासचिव ओमपाल मलिक व गांव के पूर्व प्रधान निर्मलदास ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में डॉ. भीमराव आंबेडकर, माता कर्मा, पिता राहु आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गांव की गलियों से होती हुई शोभायात्रा का समापन चौपाल पर हुआ। इस मौके पर रामलाल, विपिन कुमार, जितेंद्र, राजेंद्र, राजेश, भोरा, मुकेश, सुनील व पिंकू का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

जौला गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने रविदास जयंती मनाकर हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में इकबाल, सनव्वर, आरिफ, जिशान, गोपाल व सनी कटारिया आदि मौजूद रहे। बार संघ के मीटिंग हॉल में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में तहसील के अधिवक्ता, टाइपिस्ट व दस्तावेज लेखक मौजूद रहे। परासौली गांव में भी रविदास जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में राकेश कुमार, तीर्थपाल, सीरसपाल, सोमपाल, समंदर, किलोराम, सुभाष, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र व अरविंद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत रविदास महान संत थे
मोरना। मोरना क्षेत्र में हर्षोल्लास से रविदास जयंती मनाई गई। संत रविदास, महात्मा बुद्ध की सुंदर झांकी निकाली गई। ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। रविदास मंदिर मंदिर मोरना से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने पूजा अर्चना कर किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास महान संत थे। संत रविदास ने अपने गुरु रामानंद के उपदेश समाज के कल्याण हित कार्य कर अनुकरण किया। इस मौके पर अरविंद कुमार, फूलसिंह प्रधान, रवि कुमार, राजू इस्फाक, अजित, भूषण, हरिकिशन, मदन प्रधान, धर्मवीर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं, कस्बा भोकरहेड़ी, ककरौली, टण्हेडा, बेहड़ा सादात, तिस्सा, करहेडा, ककराला, शुक्रतारी आदि में जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed