फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated New Year on the farm

जयवीर ने बेेटियों के साथ मनाया था नववर्ष 

Mon, 09 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrated New Year on the farm
किसान के घर सांत्वना देने पहुंचे डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
गांव मथेड़ी के किसान जयवीर सिंह ने आठ दिन पूर्व एक जनवरी को नववर्ष बेटियों के साथ अपने खेतों में मनाया था। वह पत्नी और बेटियों से इतनी मौहब्बत करता था, उसकी मिसाल लोग आज भी दे रहे हैं। इसके बावजूद जयवीर ने जो आत्मघाती कदम उठाया। यह सवाल आज भी ग्रामीणों के मन में कौंध रहा है।      
विज्ञापन

     
ग्रामीण बताते हैं कि जयवीर सिंह और उसकी पत्नी मीनू में इतना प्यार था कि दोनों एक साथ खेतों में पानी चलाने जाते थे। बेटी श्वेता व प्रियांशी और बेटे कृष्णा से भी बेहद मौहब्बत करता था। प्रतिदिन गांव से दोनों बेटियों को खतौली स्कूल में छोड़ने आता था और छुट्टी होने पर दोनों को साथ लेकर गांव जाता था। एक जनवरी को जयवीर अपनी पत्नी, बेटियों और बेटे को बुग्गी में बैठाकर यह कहकर ले गया था कि चलो खेतों में नववर्ष मनाएंगे। खेतों में ही परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और काम भी किया। 
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हर किसान पर बैंकों का कर्ज होता है। जयवीर पर 5-6 लाख रुपयों का कर्ज था। बेटियों से इतनी मौहब्बत करने के बावजूद आखिर कौन सी बात उसके दिल में घर कर गई। जिससे उसने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया। बेटी श्वेता व प्रिंयाशी और पत्नी मीनू को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। गोली लगने से पति और दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी मीनू घायल हो गई थी। ग्रामीण अभी तक कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मथेड़ी पहुंचे            
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रविवार को गांव मथेड़ी पहुंचे। मंत्री ने मृतक किसान जयवीर सिंह के परिवार के लोगों से मिलकर घटना पर दुख और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक किसान के परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने शोकाकुल परिवार को आश्वस्त किया वे केंद्र सरकार से भी आर्थिक सहायता मृतक की पत्नी दिलाएंगे। मौके पर अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, ग्राम प्रधान भैंसी सुनील अहलावत, सभासद मनोज सहरावत, उमेश कुमार सभासद, सभासद अनुज सहरावत, मदन छाबड़ा, भावेश गुप्ता, डॉ. सुधीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed