{"_id":"6835b02eed75337a8c0830ca","slug":"celebrated-jayanti-with-great-pomp-praised-shanidev-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-146568-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धूमधाम से मनाई जयंती, किया शनिदेव का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धूमधाम से मनाई जयंती, किया शनिदेव का गुणगान
विज्ञापन
-31 यजमानों ने भगवान शनि देव का घी, नील, दूध, दही से किया अभिषेक
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में वट अमावस्या और शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिदेव के गुणगान के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया।
मानव कल्याण परिषद के पदाधिकारी प्रेम प्रकाश अरोड़ा और उनकी टीम ने सुबह के समय सुंदरकांड पाठ कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। महायज्ञ के यजमान के राहुल अग्रवाल रहे। इसके बाद 31 यजमानों ने भगवान शनि देव का घी, नील, दूध, दही और मीठे से अभिषेक किया। महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
धार्मिक अनुष्ठान कार्य पंडित केशवानंद, पंडित संजय कुमार मिश्रा, पंडित संतोष मिश्रा, शिव मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि वट अमावस्या के दिन ही भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। सायं काल की आरती के यजमान दिनेश कुमार रहे। आयोजन में आशीष, अनमोल, सतीश, राकेश कुमार, मंजू, नीतू भारद्वाज ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र पवार शामिल रहे।