फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated Chhath festival of worship of the setting sun

अस्त होते सूर्य की उपासना का छठ पर्व मनाया

Thu, 11 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Chhath festival of worship of the setting sun
मंसूरपुर मिल में छठ पूजा करती महिलाएं। - फोटो : KHATAULI
अस्त होते सूर्य की उपासना का छठ पर्व मनाया
विज्ञापन

मंसूरपुर। चीनी मिल में सूर्य उपासना का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जल व्रत रखकर छठ मैया की पूजा अर्चना की। मिल परिसर में छठ महापर्व पर आकर्षक ढंग से रंगीन लाइटों से पंडाल को सजाया गया है।

बुधवार की शाम पांच बजे महिलाएं, पुरुष व बच्चे अपने घरों से फलों तथा मिष्ठान के थाल सजाकर नाचते गाते हुए पंडाल में पहुंचे। वहां महिलाओं ने पंडाल में बनाई गई छठ मैया की मूर्तियों की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गुड़, आटे व घी से विशेष पकवान ठेकुआ भी बनाया। महिलाओं ने पंडाल में मनाए गए तालाब में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर उपवास खोलेंगे। पूर्व फैक्टरी मैनेजर ओएन तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है। यह पर्व चार दिन तक मनाया जाता है। पहले दिन श्रद्धालु नहाय खाय पर्व, दूसरे दिन खरना तथा तीसरे-चौथे दिन मुख्य पर्व छठ मनाते हैं। छठ महापर्व पर श्रद्धालु महिलाएं घर में खुशहाली, समृद्धि बच्चों व पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रंजना दीक्षित, रानी तिवारी, विमला मीना, मंजू, कमला, चंदा, अंजू, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, रविंद्र कुमार शर्मा, ब्रजराज यादव, अखिलेश तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रदीप शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed