फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated by the devotional worship of Hanuman ji

भक्ति भाव से मनाया हनुमान जी का जन्मोत्सव 

Wed, 12 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Celebrated by the devotional worship of Hanuman ji
शहर में निकाली गई बालाजी की शोभायात्रा के दौरान रंगीन रोशनी से सजा शिव चौक। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। मंगलवार के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव होने पर शहर के मंदिरों में पवनपुत्र, अंजली नंदन की विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रीबालाजी धाम से बालाजी की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर परिक्रमा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। यात्रा मार्ग को तोरणद्वारों से सजाया गया। बालाजी स्वर्ण रथ पर विराजमान रहे। उनके रथ को नंगे पैरों श्रद्धालु हाथों से खींच रहे थे। बालाजी के दर्शनों को सैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन

 

मंगलवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तमाम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती, सुंदरकांड पाठ हुए। मुख्य आयोजन नई मंडी के बालाजी धाम पर हुआ। सुबह मंदिर में बालाजी का पंचामृत अभिषेक हुआ। वैदिक अनुष्ठान के साथ बालाजी का श्रृंगार कर महाआरती की गई। बालाजी को स्वर्ण रथ पर विराजमान किया गया। मुख्य अतिथि डीएम डीके सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, समाजसेवी भीमसेन कंसल आदि ने आरती में भाग लिया। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर से शुरू हुई विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर की परिक्रमा की। 

विज्ञापन

 

नवीन मंडी स्थल, मुनीम कालोनी, बड़ा डाकखाना, गऊशाला रोड, पुरानी गुड़ मंडी रोड, पीठ बाजार, चौड़ी गली, वकील रोड, भोपा रोड पुल, अंसारी रोड, सराफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, बालाजी चौक, गांधी कालोनी, लक्ष्मीनारायण मंदिर, द्वारिकापुरी, वकील रोड, नईमंडी बिजलीघर से बड़ा डाकखाना होते हुए देर रात मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। नगर परिक्रमा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत कर बालाजी का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालु यात्रा मार्ग की अपने हाथों से सफाई करते चल रहे थे। अनेक बैंड और धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। व्यवस्था बनाने में भीमसेन कंसल, चंद्रकिरण गर्ग, सुरेशचंद बंसल, हरिशंकर तायल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक कुमार, सुशील गर्ग, अमरीश सिंघल, जेपी अनु, लक्की, संजय, अमन, कैलाश आदि सक्रिय रहे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुस्लिमों ने भी किया स्वागत      
मुजफ्फरनगर। श्रीबालाजी की शोभायात्रा का मुस्लिमों ने भी स्वागत किया। अंसारी रोड पर सपा नेता शबाब जैदी के नेतृत्व में लोगों ने यात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं को फल और फ्रूट चाट का वितरण किया। नदीम जाफर, बॉबी, कमर जैदी, खुर्शीद, शबी जैदी, शादाब जैदी, सोनू के अलावा राकेश, अनिल आदि शामिल रहे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed