फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CDO issued show cause notice to 35 panchayat secretaries

Muzaffarnagar News: सीडीओ ने 35 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस किया जारी

Sat, 24 Jun 2023 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
CDO issued show cause notice to 35 panchayat secretaries
जन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर जारी किया गया नोटिस
विज्ञापन

दो दिन में जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भांगिया ने मोबाइल एप पर उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही बरतने, जन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 35 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन में जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सीडीओ संदीप भांगिया ने बताया कि आम जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए जन शिकायत एप बनाया गया है। इस एप पर पंचायत सचिव को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है। एप के माध्यम से जन शिकायतों का निस्तारण भी किया जाता है। जिले के समस्त पंचायत सचिव की उपस्थिति चेक की गई। जनसमस्याओं का समय से निराकरण करने को लेकर जनपद में 35 पंचायत सचिव ऐसे सामने आए, जो अपनी हाजिरी तक एप पर नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जन शिकायत मोबाइल एप पर ग्राम सचिवों की जियो बेस्ड लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज कराने का प्रावधान किया गया है। ताकि सचिव द्वारा अपने रोस्टर के अनुसार पंचायत सचिवालय में बैठकर दैनिक कार्यों को सम्पन्न कराएं। उपस्थिति से इनके लोकेशन की पुष्टि भी हो। जन शिकायत मोबाइल एप ग्रामीणों की दैनिक शिकायत को निस्तारण कराने में सार्थक सिद्ध हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप के उपयोग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। हाजिरी नहीं लगाए जाने से यह स्पष्ट हो रहा है कि पंचायत सचिव नियमित समय पर गांव नहीं जा रहे हैं। कारण बताओ नोटिस में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। दो दिन में उत्तर नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई होगी।





इन सचिवों पर हुई कार्रवाई
फिरोज चंदा, अंकुर कुमार, राहुल आर्य, जितेंद्र, विकास, विजय शेखर, आनंद प्रकाश, पुष्पेंद्र, खुर्शीद आलम, आलोक, गौरव, मुकुल वशिष्ठ, आकाश कुमार, अरूण, सुरेंद्र सिंह, नवतेज दीक्षित, किरणपाल, अनुपम, शिवम कौशिक, शमीम अहमद, निशांत त्यागी, रूपेश, उदयवीर, संजीव, विकास कुमार, विनय कुमार, विजय कुमार, अनुज कुमार, अमित कुमार, रोहित, मयंक रावल, चित्रांश बालियान, राहुल, रचना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed