फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CBI presented witness in Rampur Tiraha incident

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई ने पेश किया गवाह

Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
CBI presented witness in Rampur Tiraha incident
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में करीब एक दशक बाद गवाही की प्रक्रिया शुरू हुई। सीबीआई ने गवाह पेश किया। प्रकरण की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह की अदालत में सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली की सुनवाई हुई। आरोपी पुलिसकर्मी पेश हुए।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय बाद गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीआई ने अदालत में गवाह पेश किया। सीबीआई की ओर से मृतक बताए गए आरोपियों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों की मांगी सत्यापन रिपोर्ट
सीबीआई ने अदालत को बताया कि आरोपी झम्मन सिंह, राजपाल सिंह, महेश चंद शर्मा और नेपाल सिंह की मृत्यु हो चुकी है। अदालत ने मृतक बताए गए आरोपियों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी है।

हापुड़ में नहीं मिली विक्रम सिंह की संपत्ति
अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने विक्रम सिंह तोमर की पत्रावली की सुनवाई की। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र सिंह ने बताया कि सीबीआई ने हापुड़ तहसीलदार की रिपोर्ट दाखिल की है। हापुड़ में आरोपी की कोई संपत्ति नहीं मिली है।

---------------------------
ये था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशन ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed