फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Catwalk In Burqa: Ulama says Burqa is not fashion but the identity of Islam religion

Catwalk In Burqa: उलमा बोले- बुर्का फैशन नहीं इस्लाम धर्म की पहचान, डिजाइनर बुर्के को बताया नाजायज

Tue, 28 Nov 2023 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Nov 2023 12:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के श्री राम कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों के बुर्के में रैंप पर कैटवॉक को उलमा ने नाजायज करार दिया है। वहीं छात्राओं का कहना है कि मुस्लिम महिलाओं को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ और कुछ क्रिएटिव करने की मंशा से बुर्का परिधानों को फैशन शो में प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन
Catwalk In Burqa: Ulama says Burqa is not fashion but the identity of Islam religion
बुर्के में कैटवॉक पर भड़के उलमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के श्री राम कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों का बुर्के में रैंप पर कैटवाक करने को उलमा ने गलत करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बुर्का फैशन नहीं बल्कि इस्लाम धर्म की पहचान है। बुर्के से जिस्म को ढंका जाता है नुमाईश नहीं की जाती। 

विज्ञापन


बुर्के में कैटवाक करने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि पर्दा फैशन नहीं होता है। बुर्का मजहब-ए-इस्लाम में इसलिए है कि औरत का जिस्म और चेहरा ढंका जाए, पर्दा हो। उसको फैशन के तौर पर लिया जाए ये दुरुस्त नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजकल इस तरह के बुर्के पहने जा रहे हैं, जिससे बदन चुस्त नजर आता है और जिस्म की नुमाईश होती है। इस्लाम में ऐसे कपड़ों को पहनना नाजायज और हराम बताया गया है, जिससे बदन की नुमाईश होती है।

कहा कि ऐसे बुर्कों पर पाबंदी लगनी चाहिए। मुफ़्ती असद क़ासमी ने कहा कि बुर्का फैशन नहीं बल्कि धर्म की पहचान है और इस्लाम में इसको लेकर जो हुक्म है वो यही है। बाकी हर इंसान स्वतंत्र है और सबकी अपनी सोच है कि उसके लिए क्या गलत और क्या सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed