फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cattle robbery gang member arrested

Muzaffarnagar News: पशु लूटने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2023 02:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
Cattle robbery gang member arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने पशु लूटने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पशु लूटने के दो मामलों का खुलासा किया है।
सीओ डॉ रवि शंकर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अय्यूब निवासी रायपुर नंगली थाना रतनपुरी है। पूछताछ में उसने बताया कि 20/21 जनवरी की रात खतौली और 25/26 जनवरी की रात रात मंसूरपुर में भेड़ और बकरी लूटी थी। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की निशानदेही से चार भेड़, दो बकरी बरामद की है। सीओ ने बताया कि 21 जनवरी 2023 को मनीष निवासी वेद विहार कालोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर ने छह भेड़ व बकरी लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस भेड, बकरी लूटने वालों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को पकड़कर उसका चालान कर दिया।


चोरी में लिखा मुकदमा, लूट में किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली में वेद विहार सहारनपुर निवासी मनीष ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह गडरिया जाति से हैं और अपने साथियों के साथ बीस जनवरी की रात चार सौ भेड़ों को पैदल रामराज खादर ले जा रहे थे। रात में वह खाना खाकर फुलत रोड खतौली भैंसी के पास मंदिर के पास सो गए थे। रात में चार चोरों न पांच छह भेड़ चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा नंबर 36 दर्ज किया था। अब घटना का लूट की धारा में खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed