फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash worth millions from a house, jewelery stolen

मकान से लाखों की नगदी, जेवरात चोरी

Thu, 27 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cash worth millions from a house, jewelery stolen
मकान से लाखों की नगदी, जेवरात चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। बदमाश बुधवार की रात एक मकान में घुस आए और सेफ व लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग ढाई लाख रुपये नकद व लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को जंगल में तलाश किया। मौके पर डॉग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गांव रेई निवासी राजेश्वर त्यागी बुधवार रात्रि को अपने दो मंजिलें मकान में नीचे सोया था। दूसरी मंजिल पर उसकी पत्नी राजबाला अकेली सोई हुई थी। रात लगभग तीन बजे आहट होने पर राजबाला की आंख खुल गई। उसने लाइट जलाकर करके देखा तो रसोई व बराबर के कमरे के दरवाजे खुले थे। उस कमरे में छोटे पुत्र की पत्नी की सेफ व अन्य सामान रखा था। उस कमरे से एक बदमाश बाहर निकला और दीवार से कूदकर बाहर खड़े अपने साथियों के साथ फरार हो गया। शोर मचाने पर उसका पति उठकर आ गया। पड़ोसी भी आ गए। देखा तो सेफ व लाकर के ताले टूटे हुए हैं। वहां रखे ढाई लाख रुपये नकद व जेवरात नहीं है। बदमाशों ने बेड से भी सामान निकाल लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल की कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। राजेश्वर त्यागी ने बताया कि उसके भाई ने नाम जनपद मेरठ में दो शराब के ठेके ंहै। रुपये वहां भेजने थे ओर उसका छोटा पुत्र अपनी पत्नी के साथ बाहर नौकरी करता है। उसका ही सोने के गहने चोरी गए हैं। जिनकी कीमत लगभग साढे़ तीन लाख रुपये बताई गई है। लिस्ट उनके आने के बाद ही दी जाएगी। उसने अज्ञात में विरूद्ध थाने में थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा का कहना है कि घटना का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed