{"_id":"58373e144f1c1b967413af02","slug":"cash-at-the-end-of-angry-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश खत्म होने पर बिफरीं महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश खत्म होने पर बिफरीं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में कैश खतम होने से नाराज महिलाओं ने मेरठ रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। हापुड़ निवासी युवक द्वारा महिलाओं को भड़काने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। करीब आधे घंटे बाद जाम खुलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
शहर कोतवाली के सुजडू गांव स्थित पीएनबी की शाखा में बृहस्पतिवार कैश खत्म हो गया। जिसका पता चलने पर घंटों से लाइन में खड़ी महिलाएं बिफर पड़ीं और बैंक शाखा में हंगामा कर दिया। हापुड़ निवासी युवक ने महिलाओं को बैंक के खिलाफ भड़काना शुुरू कर दिया। बैंक कर्मचारियों द्वारा कैश मामले में हाथ खड़े कर देने पर महिलाओं ने बाहर निकलकर सुुजडू चुंगी स्थित मेरठ रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह और शहर कोतवाल पीपी सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच हापुड़ निवासी युवक ने नारेबाजी करानी शुरू कर दी। लोगों द्वारा अधिकारियों की बात नहीं मानने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजी तो मौके से भीड़ भाग खड़ी हुई। पुलिस ने महिलाओं को भड़काने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का आलम रहा। यहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।