{"_id":"6a4c0f537a6672758d0c81c0","slug":"case-registered-regarding-holding-a-young-man-captive-forcing-him-to-work-and-assaulting-him-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-175221-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवक को बंधक बनाकर काम कराने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवक को बंधक बनाकर काम कराने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। युवक को बंधक बनाकर काम कराने व मारपीट करने के मामले में किसान के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा हैं।
सिविल लाइन के इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रदीप पिछले साल एक नवंबर को घर से घूमने के लिए गया था। इसी बीच वह लापता हो गया था। पंद्रह दिन बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस व परिजन उसे तलाश रहे थे।
रविवार शाम को जीआरपी थाना पुलिस को वह स्टेशन पर घायल हालत में मिला। पूछताछ करने पर परिजनों के बारे में बताया तो जीआरपी ने उसके परिजनों को बुलाया और युवक को उन्हें सौंप दिया।परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। परिजनों का कहना कि प्रदीप ने बताया कि उसे दौलतपुर गांव में किसान प्रमोद उर्फ जयपाल अपने साथ स्कूटी पर ले गया था। उसने उसे बंधक बना कर तीसरी मंजिल के कमरे में रखा। उससे पशुओं का काम कराया जाता था। चार दिन पहले उसे भैंसा ने टक्कर मार दी तो वह घायल हो गया था। उसे उपचार न दिलाकर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक की मां सुधा शर्मा ने आरोपी किसान के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद